IndiaTrending

​जोधपुर में पहली बार गरजेगा अमेरिकी F-35A

जोधपुर। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर शुरू हो चुका है। इस बार अभ्यास की सबसे बड़ी खासियत अमेरिकी F35A स्टेल्थ फाइटर जेट की पहली बार भारतीय धरती पर किसी सैन्य अभ्यास में भागीदारी है।

​जोधपुर में पहली बार गरजेगा अमेरिकी F-35A

अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात समेत सात विदेशी देश अपने हवाई संसाधनों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। करीब 32 अन्य देश पर्यवेक्षक के तौर पर जुड़े हैं।

F35A पहली बार अभ्यास में शामिल

अमेरिका के F35A लड़ाकू विमान इस अभ्यास के जरिए पहली बार भारतीय वायुसेना के साथ सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका की ओर से F35A के साथ KC135 टैंकर विमान भी शामिल हैं। इससे विभिन्न वायुसेनाओं को संयुक्त अभियानों और हवाई ईंधन भरने जैसी क्षमताओं पर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

राफेल से लेकर F16 तक दिखेगी ताकत

फ्रांस राफेल, A400M और MRTT जैसे विमान लेकर पहुंचा है, जबकि यूएई की ओर से F16 और अन्य विमान शामिल हैं। भारतीय वायुसेना भी राफेल, तेजस, सुखोई30 MKI, मिराज2000, मिग29 और जगुआर जैसे विमानों के साथ अभ्यास में हिस्सा ले रही है।

संयुक्त प्रशिक्षण पर जोर

‘तरंग शक्ति’ का उद्देश्य विभिन्न देशों की वायुसेनाओं के बीच साझा प्रशिक्षण, परिचालन तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना है। अभ्यास के दौरान अलगअलग मिशन परिस्थितियों में संयुक्त उड़ान और सामरिक प्रशिक्षण किया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply