CrimeIndiaTrending

 टैक्सी ड्राइवर ने शादीशुदा महिला की लूटी आबरू, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था दरिंदगी.

 टैक्सी ड्राइवर ने शादीशुदा महिला की लूटी आबरू, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था दरिंदगी.

दिल्ली के अलीपुर इलाके में दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है. हाल ही में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस नामजद आरोपी की धर पकड़ करने में जुटी है.

    क्या है पूरा मामला 

    जानकारी के अनुसार 35 साल की एक महिला (पीड़िता) अपने परिवार के साथ दिल्ली के अलीपुर इलाके में रहती है. उसके परिवार में पति और दो बच्चे भी हैं. अलीपुर ठाणे में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी पेशे से ड्राइवर (23) है. उसने बताया कि 2025 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जब वह एक बार वह गांव की कई महिलाओं के साथ उसकी गाड़ी में सवार हुई थी. पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया था और उससे व्हाट्सएप पर मैसेज और बातचीत करने लगा. 

    पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2026 को उसने मैसेज कर बताया कि वह उसे पसंद करता है. फरवरी 2026 में जब वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय गई थी, वहीं उसकी मुलाकात दोबारा आरोपी से हुई. उसने बताया कि वह उसे बहला फुसलाकर अलीपुर के एक होटल में ले गया. होटल में आरोपी ने विरोध करने के बावजूद महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए.

    महिला का कहना है कि शर्म की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी. इसके बाद आरोपी ने मार्च में फिर से उसे होटल में बुलाया. वहां उसने फिर से उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब महिला ने मना किया तो उसने धमकी दी कि उसने उसका पिछली बार का वीडियो बना रखा है. अगर वह मना करेगी तो वह वीडियो को वायरल कर देगा. बदनामी के डर से वह फिर से होटल गई, जहां आरोपी ने उसका दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि वीडियो की धमकी देकर आरोपी उसे रात में गांव के खेत में बुलाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा था. 

    पुलिस कर रही मामले की जांच 

    पीड़िता ने लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर थाने में इसकी शिकायत की. उसने आरोप लगाया कि वह लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट भी करवाया है. टेस्ट के बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जोकि शिकायत की भनक लगते ही फरार हो गया है.

    contact.satyareport@gmail.com

    Leave a Reply