IndiaUttar Pradesh

​दिवाली पर कुछ लोगों को प्रदूषण दिखता है… सीएम योगी बोले- अच्छा किया धूमधड़ाके से मनाया त्योहार

दिल्लीएनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में प्रदूषण को लेकर चिंता के बीच दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. सीएम योगी ने कहा कि दिवाली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की और उन्होंने किसी तरह की बंदिश नहीं लगाई. लोगों ने खुलकर त्योहार मनाया, यह देखकर उन्हें अच्छा लगा. साथ ही साथ उन्होंने धनतेरस का भी जिक्र किया.

​दिवाली पर कुछ लोगों को प्रदूषण दिखता है… सीएम योगी बोले- अच्छा किया धूमधड़ाके से मनाया त्योहार

सीएम योगी UPSSSC की ओर से राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्तिपत्र एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि बांटने के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यूपी में 4 बार सपा की सरकार रही है. इस दौरान 1500 दंगे हुए थे. महीनोंमहीनों कर्फ्यू लगा रहता था.

‘त्योहार में खुशी मनाने पर पॉल्यूशन याद आने लगता है’

सीएम ने कहा, ‘धनतेरस के दिन पूरे मार्केट में चहलपहल थी. अयोध्या का दीपोत्सव आपने देखा होगा. दीपावली आप लोगों ने मनाई और बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे प्रदूषण हो गया, लेकिन हमने कहा प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा. किस बात की चिंता कर रहे हो? जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया उनको कोई नहीं बोलता.’

उन्होंने कहा, ‘अगर पब्लिक एक दिन आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो जाता है. अरे होता है तो समाप्त भी हो जाएगा. वो समस्या नहीं है. लोगों ने अच्छा किया कि बहुत धूमधड़ाके के साथ दीपावली मनाई. खूब आतिशबाजी की और हम लोगों ने कहा भाई कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे. मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था. अगर कोई त्योहार में कोई खुशी मनाता है तो लोगों को तब पॉल्यूशन याद आने लगता है.’

2017 से पहले त्योहार पर दंगे हो जाते थे शुरू योगी

सीएम ने कहा कि खुशी के साथ गोवर्धन पूजा भी हुई है और आज भाई दूज भी है. खूब धूमधाम से सबकुछ हो रहा है. भाई दूज पर 60 साल से ऊपर की माताएंबहनों के लिए यूपी रोडवेज में यात्रा फ्री कर दी गई है, लेकिन ये 2017 के पहले संभव नहीं था. उस समय कोई भी त्योहार आता था तो उससे पहले ही दंगे शुरू हो जाते थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply