BollywoodIndia

​Bigg Boss 20 Latest Updates: तलाक पर बात करने पर भड़कीं Mahhi Vij, रोते हुए दी खुली चेतावनी

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हाईवोल्टेज ड्रामा और झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में अरिशफा खान और लव गिल के बीच कैप्टेंसी और काम को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जहां बात खाना छीनने तक पहुंच गई थी। वहीं स्काउट ओपी और यंग के बीच भी तीखी बहस हुई थी। इस हंगामे के बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें माही विज फूटफूटकर रोती और गुस्से में लव गिल को चेतावनी देती नजर आ रही हैं।

​Bigg Boss 20 Latest Updates: तलाक पर बात करने पर भड़कीं Mahhi Vij, रोते हुए दी खुली चेतावनी

मेरे तलाक और पति को बीच में मत लाना…

नए प्रोमो में माही विज काफी इमोशनल और गुस्से में दिख रही हैं। वह रोते हुए लव गिल से कहती हैं, “मेरे तलाक को चर्चा का विषय मत बनाओ। मेरे पति को कभी बीच में मत लाना वरना काट कर रख दूंगी यहां पर।” इस पर पलटवार करते हुए लव गिल कहती हैं कि माही ने भी उनके लिए ‘घर तोड़ने वाली’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस मुद्दे पर घर के बाकी सदस्य भी माही के खिलाफ खड़े नजर आए। आम्रपाली ने माही को समझाते हुए कहा कि उन्हें लव के लिए ‘होम ब्रेकर’ जैसा शब्द नहीं बोलना चाहिए था। वहीं कनिका मान ने भी माही के इस बर्ताव पर सवाल उठाए।

Tomorrow Episode Promo: Love, Amrapali & Yung clash with Mahhi over the “Homebreaker” remark, while Love brings up Mahi divorce topic. @HotstarReality https://t.co/XQuezcm6QJ

— BBTak November 10, 2026

टास्क के दौरान यंग ने निकाला गुस्सा, बेटी तारा का किया जिक्र

प्रोमो में आगे एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट यंग माही पर अपनी भड़ास निकालते दिखे। यंग ने सीधे तौर पर कहा, “तुम एक नंबर की स्वार्थी हो। जब तारा बड़ी होगी, तो बेचारी रोएगी कि मेरी मां ने क्या कर डाला। किसी लड़की को होम ब्रेकर बोलकर ऐसी नीच हरकतें करने से पहले अपनी उम्र देखो।” यह सुनकर घर का माहौल और ज्यादा बिगड़ गया।

14 साल बाद अलग हुए माही विज और जय भानुशाली

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी, लेकिन 14 साल के लंबे रिश्ते के बाद इसी साल की शुरुआत में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। ‘बिग बॉस 20’ के दौरान माही ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि तलाक के वक्त उन्होंने जय से कोई एलिमनी नहीं ली थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply