IndiaUttar Pradesh

​‘दुल्हन लेकर आई बारात’ का बैनर लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, बोली- शादी तो इसी से करूंगी

Shamli News: उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब देहरादून से एक युवती दुल्हन के रूप में अपने प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई. युवती का दावा है कि उसका युवक के साथ पिछले कई सालों से प्रेम संबंध है. उसे जब पता चला कि प्रेमी 20 नवंबर को किसी दूसरी युवती के साथ शादी करने जा रहा है, तो वह सीधे उसके घर पहुंच गई. दुल्हन के लिबास में प्रेमिका को घर के दरवाजे पर देखकर युवक के परिजनों में खलबली मच गई. वहीं, युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई.

​‘दुल्हन लेकर आई बारात’ का बैनर लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, बोली- शादी तो इसी से करूंगी

जानकारी के अनुसार, कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के रहने वाले एक युवक का देहरादून की रहने वाली युवती के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. धीरेघीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होने लगी. युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने का भरोसा भी दिया था. इसी भरोसे के चलते वह युवक के साथ अपने भविष्य के सपने देख रही थी.

दुल्हन की तरह तैयार होकर पहुंची युवती

इसी बीच युवती को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी 20 नवंबर को किसी दूसरी लड़की के साथ शादी करने जा रहा है. प्रेमी की दूसरी शादी की खबर मिलते ही युवती ने उसके घर पहुंचने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि वह देहरादून से दुल्हन की तरह तैयार होकर कस्बा एलम पहुंची और सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची.

युवती के अचानक दुल्हन बनकर पहुंचने से युवक के परिवार में अफरातफरी मच गई. घर में जहां दूसरी शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं प्रेमिका के पहुंचने से पूरा माहौल बदल गया. युवती ने साफ कह दिया कि उसका युवक के साथ सालों पुराना प्रेम संबंध है और वह उसी से शादी करेगी. उसने दूसरी युवती के साथ होने वाली शादी पर भी सवाल खड़े किए.

अपनी मांग पर अड़ी युवती

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बन गया. युवती अपनी मांग पर अड़ी रही, जबकि युवक के घर में परिजन असमंजस की स्थिति में नजर आए. फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंधों के बावजूद युवक दूसरी शादी क्यों करने जा रहा था और अब प्रेमिका के दुल्हन बनकर पहुंचने के बाद 20 नवंबर को होने वाली शादी का क्या होगा. मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई या दोनों पक्षों के बयान की जानकारी सामने आने का इंतजार है.

रिपोर्ट श्रवण पंडित, शामली

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply