IndiaUttar Pradesh

​‘अगर पता होता अखिलेश की रैली है तो बेटे को स्कूल नहीं भेजती’, आर्यवर्धन की मां का छलका दर्द

Gorakhpur News: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की PDA रथ यात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान बेटे को खोने वाली मां फूटफूटकर रो पड़ी. मां ने कहा कि अगर पहले पता होता कि अखिलेश यादव की रैली निकलने वाली है तो वह बेटे को स्कूल ही नहीं भेजतीं. मां ने यह भी आरोप लगाया कि उनका बेटा काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. अगर उसे समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी.

​‘अगर पता होता अखिलेश की रैली है तो बेटे को स्कूल नहीं भेजती’, आर्यवर्धन की मां का छलका दर्द

‘मेरा बच्चा चला गया, अब मैं क्या करूं’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान आर्यवर्धन की मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं. वह रोते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करती रहीं. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब वह क्या करें. उनका बच्चा चला गया है. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार के साथ ऐसा हादसा हो जाएगा. मां ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनका बेटा काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा. अगर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए उनकी आवाज तक लड़खड़ा रही थी.

‘पता होता रैली है तो बेटे को स्कूल नहीं भेजती’

आर्यवर्धन की मां ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि अखिलेश यादव की रैली निकलने वाली है तो शायद वह अपने बेटे को स्कूल नहीं भेजतीं. उन्होंने कहा कि रैली की वजह से सड़क पर जाम और भीड़ की स्थिति बनी हुई थी. उनका बेटा अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई. मां ने इस घटना के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि जिस कार्यक्रम में भारी मशीनों को शामिल किया गया, वहां बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए था.

बहन कर रही थी भाई का इंतजार

आर्यवर्धन बुधवार दोपहर अपनी बहन को स्कूल से लेने के लिए निकला था. उसकी बहन स्कूल में भाई का इंतजार कर रही थी. काफी देर तक जब आर्यवर्धन स्कूल नहीं पहुंचा तो परिवार को फोन किया गया. घर पर उसके छोटे भाई ने फोन उठाया. इसी दौरान उसने बताया कि भैया का एक्सीडेंट हो गया है. यह खबर सुनते ही परिवार में चीखपुकार मच गई. परिजन आननफानन में घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उन्हें पता चला कि जेसीबी की चपेट में आने से आर्यवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया है. इसके बाद उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया था चक्काजाम

आर्यवर्धन की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम झारखंडी मंदिर गेट के पास गोरखपुरदेवरिया मार्ग जाम कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने रथ यात्रा के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम खुल सका.

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

गुरुवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सड़क लोगों के चलने के लिए बनी है, अराजकता फैलाने के लिए नहीं. उन्होंने सपा पर गुंडागर्दी और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी सपा के लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने नहीं पहुंचे.

सीएम योगी ने कहा कि पीड़ित परिवार का संबंध चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से है. ऐसे परिवार के बच्चे के साथ हुई घटना बेहद दुखद है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डर और अराजकता का माहौल बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply