BusinessIndia

​दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. सूत्रों के अनुसार, कॉस्ट बढ़ने के कारण मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 24 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो गुरुवार से लागू हो जाएंगी. दिल्लीएनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर, मदर डेयरी ने पिछली बार 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं. उससे पहले, अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, मदर डेयरी ने अपने लिक्विड दूध के प्रकारों की कीमतों में 24 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो 12 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगी.

​दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

क्यों किया इजाफा?

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है. मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का 7580 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है. कंपनी दिल्लीएनसीआर बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है. कुल मिलाकर, कंपनी रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है.

किस दूध का कितना हुआ दाम

  • एनसीआर में, टोन्ड दूध की कीमत 58 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.
  • फुल क्रीम दूध अब 72 रुपए की जगह 76 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.
  • टोन्ड दूध की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 62 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.
  • डबल टोन्ड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
  • गाय के दूध की कीमत 62 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है.

टर्नओवर में 17 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले वित्त वर्ष में, अपने दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की बेहतर मांग के चलते मदर डेयरी के टर्नओवर में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 20,300 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. 1974 में शुरू हुई मदर डेयरी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. कंपनी ‘मदर डेयरी’ ब्रांड के तहत दूध और दूध से बने उत्पाद बेचती है. वहीं, खाद्य तेलों की बिक्री ‘धारा’ ब्रांड के तहत की जाती है. ‘सफल’ ब्रांड के तहत ताजे फल और सब्जियां, फ्रोजन सब्जियां, स्नैक्स, पल्प और कंसंट्रेट बेचे जाते हैं. मदर डेयरी के पास नौ मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और चार हॉर्टिकल्चर प्रोसेसिंग प्लांट हैं. खाद्य तेल के क्षेत्र में, कंपनी 16 संबद्ध प्लांट के जरिए काम करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply