IndiaUttar Pradesh

​वाराणसी में गिरी घर की दीवार, दब गया पूरा परिवार… दो मासूम बहनों की मौत

Varanasi House Wall Collapse: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनों की जान चली गई, जबकि उनके मांबाप घायल बताए जा रहे हैं. मृतक बहनों की पहचान आफिया और पलक के रूप में की गई है. मकान की दीवार ढहने की ये घटना जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिम पूरा इलाके की बताई जा रही है.

​वाराणसी में गिरी घर की दीवार, दब गया पूरा परिवार… दो मासूम बहनों की मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात 12:30 बजे जब परिवार तालाब किनारे बने कच्चे मकान में सो रहा था, उसी समय दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से पूरा परिवार मलबे में दब गया. यही नहीं तालाब का पानी घर के अंदर भर गया. मांबाप अपनी जान बचाकर किसी तरह बाहर निकले, लेकिन बच्चियां मलबे और पानी के बीच फंसकर काल के गाल में समा गईं. हादसे के बाद चीखपुकार मच गई, जिसे सुनकर पड़ोसी जाग गए. वे भागकर मौके पर पहुंचे.

7 घंटे बाद सुबह मिला आफिया और पलक का शव

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची. फिर रेस्क्यू शुरू किया गया. 7 घंटे बाद बुधवार सुबह 7:30 बजे आफिया और पलक के शव मिले. बच्चियों की मौत के बाद मां तबस्सुम और पिता अजुद्दीन का रोरोकर बुरा हाल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चियों के दादा सिराजुद्दीन ने बताया कि रात को सब सोए हुए थे. बेटाबहू और 4 बच्चे अंदर थे. हम बाहर सो रहे थे.

मकान में नमी और सीलन थी, इसलिए हुआ हादसा

सिराजुद्दीन के अनुसार, अचानक दीवार गिरी तो नींद खुली. देखा कि बेटाबहू चिल्ला रहे हैं कि बच्चे डूब गए, डूब गए. आननफानन में तालाब में छलांग लगाई. तब तक गांव के लोग भी आ गए. मेरा भाई भी आ गया उसने भी तालाब में छलांग लगाई और बच्चों को तलाशा लेकिन, हमें बच्चे नहीं मिले. फिर पुलिस आई और बच्चों को खोजना शुरू किया. हादसे में 2 बच्चियों की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, चूंकि मकान तलाब के किनारे था, इसलिए वहां नमी और सीलन थी. इस वजह से हादसा हुआ.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply