CricketIndia

​दो Duck और 4 मैचों सिर्फ 30 रन! Rohit Sharma के लिए खौफनाक रही न्यूजीलैंड सीरीज; क्या खेल पाएंगे ODI World Cup?

Rohit Sharma Flop In New Zealand Tour: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा रविवार, 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के सामने पांचवें वनडे मुकाबले में 13 गेंदों पर महज़ 7 रन जोड़कर आउट हुए। वो मैदान पर संघर्ष करते दिखे और उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण है।

​दो Duck और 4 मैचों सिर्फ 30 रन! Rohit Sharma के लिए खौफनाक रही न्यूजीलैंड सीरीज; क्या खेल पाएंगे ODI World Cup?

दो बार डक और 4 मैचों में बनाए सिर्फ 30 रन: रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कितनी खौफनाक रही आप इसका अंदाजा उनके आंकड़ों से लगा सकते हैं। रोहित न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज के चार मुकाबलों में बैटिंग करने आए। इनमें से वो दो बार तो बिना खाता खोले डक पर आउट हुए और वहीं बाकी दो पारियों में भी रोहित ने कुल मिलाकर सिर्फ 30 रन ही जोड़े।

टूट ना जाए World Cup का सपना: 39 वर्षीय रोहित शर्मा 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। अगर हिटमैन आगामी सीरीज में भी रन बनाने में नाकाम रहते हैं तो उनका ये सपना टूट सकता है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ उफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। वहां पर भी हरी पिच होगी जिस पर तेज गेंदबाज़ बल्लेबाज़ को लगातार परेशान करेंगे।

हिटमैन फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि न्यूजीलैंड टूर को नज़रअंदाज करें तो रोहित ने 2026 में अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। वो शुभमन गिल और विराट कोहली के बाद ODI में भारत के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 17 मैचों की 16 पारियों में 634 रन जोड़े हैं। उन्होंने दो सेंचुरी लगाई है और उनका औसत लगभग 40 के करीब है।

Rohit Sharma dismissed for 7 runs.💔

#RohitSharma https://t.co/ZmhsjbR0yD

— Aman Choudhary 🏏 November 15, 2026

रोहित के आंकड़ें: भले ही रोहित ने न्यूजीलैंड टूर पर संघर्ष किया हो, लेकिन कोई ये भूला नहीं सकता कि वो Indian ODI Team के एक लीज़ेंड बैटर हैं। हिटमैन के नाम 296 मैचों की 287 पारियों में 12150 रन दर्ज हैं। वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस तो यही चाहेंगे कि रोहित अपनी फॉर्म फिर से हासिल करें और आगामी सीरीज में ज्यादा से ज्यादा रन बनाए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply