India

​रोड ट्रिप्स का मजा होगा दोगुना, लॉन्च से पहले Toyota की इस पॉपुलर 7-सीटर SUV का टीजर आया सामने

भारतीय बाजार में टोयोटा ने 25 नवंबर, 2026 को लॉन्च होने वाली इनोवा हाई क्रॉस फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी कर दिया है. 2022 में बिक्री शुरू होने के बाद से हाई क्रॉस में यह पहला बड़ा अपडेट होगा. अपडेटेड एमपीवी में किए गए बदलावों में नया स्टाइल, केबिन अपग्रेड और फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल हैं.

​रोड ट्रिप्स का मजा होगा दोगुना, लॉन्च से पहले Toyota की इस पॉपुलर 7-सीटर SUV का टीजर आया सामने

टीजर में क्या कुछ खास

टीज़र में बदलावों की सिर्फ़ एक झलक दिखाई गई है, लेकिन इसमें वाले नए हेडलाइट्स नज़र आते हैं. ये UC Taisor में इस्तेमाल किए गए लाइटिंग एलिमेंट्स से मिलतेजुलते हैं . इस वाहन में दूसरे बदलावों में नया फ्रंट ग्रिल, बदले हुए बंपर और टेल लैंप्स के साथसाथ नए अलॉय व्हील डिज़ाइन शामिल हो सकते हैं.

12.3 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

इंडोनेशियाई मॉडल में 12.3 इंच का मिलता है, जो अब सभी हाइब्रिड वेरिएंट में स्टैंडर्ड है. यह भारत में उपलब्ध मॉडल के 7 इंच के डिस्प्ले से बेहतर है.इंडोनेशिया में मिलने वाले हाई वेरिएंट में 12.3 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जबकि यहां 10.4 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है. इंडोनेशियाई मॉडल में डैशकैम भी जोड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी बदलाव भारत में लॉन्च होने वाले हाई क्रॉस में भी होंगे.

फेसलिफ्ट में फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड और कीमत

इस फेसलिफ्ट में फ्लेक्सफ्यूल हाइब्रिड पावरट्रेन के रूप में एक मैकेनिकल अपडेट भी शामिल होगा. यह फीचर भारत में टोयोटा के लिए पहली बार होगा.कार के कीमत की बात करें तो, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से बढ़ने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 18.70 लाख रुपये से 32.95 लाख रुपये के बीच है. इसका मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी इनविक्टो से होगा , जो इसका ब्रांड नाम से ही जानी जाती है. मारुति इनविक्टो में भी इसी तरह के बदलाव करेगी या नहीं, यह देखना बाकी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply