India

​सस्ते इंजन ऑयल के चक्कर में कहीं कबाड़ न हो जाए आपकी कार! तुरंत पहचानें ये खतरे

आज के समय में कार सिर्फ शौक नहीं, बल्कि हम सबकी जरूरत बन चुकी है. गाड़ी खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसकी सही देखरेख करना उससे भी ज्यादा जरूरी है. अक्सर लोग पैसे बचाने के फेर में लोकल या गलत इंजन ऑयल डलवा लेते हैं. जिससे कार का इंजन धीरेधीरे पूरी तरह खराब हो सकता है और आपको हजारोंलाखों का चूना लग सकता है. चलिए आपको बताते हैं कार में इंजन ऑयल डलवाते समय आपको किनकिन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

​सस्ते इंजन ऑयल के चक्कर में कहीं कबाड़ न हो जाए आपकी कार! तुरंत पहचानें ये खतरे

कंपनी की सलाह न मानना

हर गाड़ी का अलग होता है. कार बनाने वाली कंपनियां गाड़ी की यूजर मैनुअल में साफ लिखती हैं कि उसमें कौन सा ऑयल डलना चाहिए. अगर आप मैकेनिक के कहने पर या सस्ते के चक्कर में बिना सोचेसमझे कोई भी गलत ग्रेड का ऑयल डलवा लेते हैं, तो यह इंजन के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है.

अचानक माइलेज का घट जाना

अगर आपकी कार अचानक बहुत ज्यादा पेट्रोल या डीजल पीने लगी है, तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है. जरूरत से ज्यादा गाढ़ा ऑयल इंजन के पुर्जों को आसानी से घूमने नहीं देता. इससे इंजन पर ज्यादा जोर पड़ता है और गाड़ी ज्यादा ईंधन खर्च करने लगती है.

साइलेंसर से धुआं निकलना

गाड़ी का एक्सीलेटर दबाते ही अगर से काला या नीला धुआं निकलने लगे, तो यह खतरे की घंटी है. गलत गाढ़ेपन का ऑयल इंजन के अंदर लीक होकर जलने लगता है, जिससे यह समस्या पैदा होती है.

ऑयल का बहुत जल्दी खत्म होना

सामान्य तौर पर सर्विस के बीच में इंजन ऑयल कम नहीं होना चाहिए. लेकिन गलत ऑयल डालने से इंजन जल्दी गर्म होने लगता है, जिससे ऑयल भाप बनकर तेजी से उड़ने लगता है और आपको बारबार ऑयल डलवाना पड़ता है.

इंजन का बारबार ओवरहीट होना

बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा तेल इंजन के तापमान को संभाल नहीं पाता. इससे इंजन के अंदर के पासपड़ोस के हिस्सों पर भारी दबाव पड़ता है और गाड़ी गर्म होने लगती है. अगर डैशबोर्ड पर तापमान वाली लाल बत्ती जले, तो समझ लें कि गाड़ी को तुरंत रोकने की जरूरत है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply