CrimeIndiaTrending

​​​​​ ​​​सावधान और सतर्क रहें! बैंकों की फर्जी साइट बनाकर शुरू हुआ ठगी का नया खेल​​​​​​​

भारत सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने गूगल को उसके Firebase प्लेटफॉर्म पर मौजूदा कम से कम 57 संदिग्ध वेबसाइट और डेटाबेस हटाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, नोटिस में कहा गया कि साइबर अपराधी फायरबेस का इस्तेमाल फर्जी बैंक वेबसाइट, नकली बैंकिंग ऐप और मालवेयर फैलाने के लिए कर रहे थे। I4C की जांच में सात फिशिंग पेज ऐसे मिले, जो भारतीय बैंकों की हूबहू नकल कर रहे थे। इनमें SBI , ICICI Bank और Axis Bank के नाम का इस्तेमाल किया गया था।

PM KISAN के नाम पर भी ठगी

ठग क्रेडिट कार्ड, रिवॉर्ड, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने या सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते थे। एक मामले में पीएम-किसान योजना के नाम पर किसानों को ऐप डाउनलोड करने का झांसा दिया गया। ऐप फोन में आने के बाद संवेदनशील जानकारी फायरबेस डेटाबेस तक पहुंचने का खतरा था। इसमें क्रेडिट कार्ड की जानकारी, ओटीपी और अन्य डेटा शामिल हो सकते थे। कुछ मालवेयर फोन में मौजूद दूसरे ऐप्स तक पहुंच बनाकर बैंकिंग धोखाधड़ी में मदद कर सकते थे। फायरबेस खुद एक वैध डेवलपमेंट प्लैटफॉर्म है, जिसका दुनिया भर में लाखों डेवलपर इस्तेमाल करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply