IndiaUttar Pradesh

​सुल्तानपुर: 25000 इनामी आरोपी कामरान का हाफ एनकाउंटर, राजस्व-टीम पर किया था हमला

Sultanpur Police Encounter: यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कामरान खान के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, कामरान खान पिछले दिनों नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव और राजस्व कर्मियों पर हुए हमले के मामले में वांछित चल रहा था.

​सुल्तानपुर: 25000 इनामी आरोपी कामरान का हाफ एनकाउंटर, राजस्व-टीम पर किया था हमला

आरोपी कामरान खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर कर रही थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है. इससे पहले चार नवंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के खैचला में हुई पहली मुठभेड़ में राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया था.

CO सिटी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने क्या बताया?

दूसरी मुठभेड़ अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई थी. इसमें संदीप सिंह और प्रशांत सिंह के पैर में गोली लगी थी. आठ नवंबर को कोतवाली नगर पुलिस ने अवनीश सिंह उर्फ राणा पुत्र अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया था. CO सिटी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारआरोपी कामरान खान नगर कोतवाली क्षेत्र के पांचोपीरन का रहने वाला है. आरोपी के पास से .315 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है.

कामरान के खिलाफ हैं कई केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कामरान के खिलाफ साल 2021, 2024 और 2026 में कोतवाली नगर थाने में केस दर्ज हैं. इनमें मारपीट, धमकी और अन्य मामले शामिल हैं. मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि दो नवंबर की रात कोतवाली नगर क्षेत्र की गोड़वा रामनगर चौकी के अंतर्गत अमिलिया कला में राजस्व विभाग की टीम को अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी, जिस पर राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई करने गई थी.

इस दौरान अवैध खनन में शामिल लोगों द्वारा टीम पर हमला करने का आरोप है. मारपीट में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर टूट गया था और दो लेखपाल जख्मी हो गए थे. इस मामले में कोतवाली नगर थाने में गंभीर धाराओं में दो केस दर्ज किए गए थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply