India

​जालंधर की पॉपुलर ‘शारला आलू टिक्की’ घर पर बनाएं, शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

पंजाब राज्य में जालंधर एक ऐसा शहर है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत के साथ ही लजीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है. आप यहां पर जाएं तो घूमने की कई जगह हैं जैसे पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, तलहन साहिब गुरुद्वारा. इसी तरह से यहां का फूड भी लोगों को खूब पसंद आता है. ‘शारला आलू टिक्की’ जालंधर का बेहद मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसमें बाहर जो क्रंचीनेस होती है और मसालेदार स्वाद इसे कमाल बनाता है. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है, तो चलिए देख लेते हैं शारला आलू टिक्की की रेसिपी.

​जालंधर की पॉपुलर ‘शारला आलू टिक्की’ घर पर बनाएं, शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

शारला आलू टिक्की सर्दियों के दौरान गरमागरम खाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक है. इसे छोटे आलुओं और ताजी मेथी की पत्तियों के साथ बनाया जाता है. इस गरमा गरम कुरकुरी टिक्की को कद्दूकस की हुई मूली और चटनी के साथ जब परोसा जाता है, तो देखते ही मुंह में पानी आ जाता है.

शेफ अप्रूव रेसिपी

‘शारला आलू टिक्की’ की रेसिपी शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की है, इसकी तैयारी करने में 10 मिनट लगेंगे और पकाने का समय 15 मिनट है. यहां पर तीन से चार लोगों के हिसाब से इनग्रेडिएंट्स की मात्रा के साथ रेसिपी बताई गई है.

टिक्की के इनग्रेडिएंट्स

  • 250 ग्राम उबले हुए छोटे आलू
  • 1 कप कटी हुई मेथी के पत्ते
  • नमक की मात्रा, स्वादनुसार
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 कप भुना हुआ बेसन

टिक्की सर्व करने के इनग्रेडिएंट्स

मीठा दही, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, कद्दूकस की हुई मूली, चाट मसाला.

शारला आलू टिक्की की रेसिपी

  • सबसे पहले बेबी पोटैटोज को उबालकर छील लेना है और छोटाछोटा टुकड़ों में काट लेना है.
  • अब आलुओं में कटी हुई मेथी, भुना बेसन, नमक, मिर्च, धनिया मसाले ऐड करेंगे.
  • पानी का छींटा मारेंगे ताकि बेसन मिक्सचर को अच्छे से बाइंड कर ले.
  • अब तैयार किए गए इस मिश्रण को पैटीज़ का आकार दें और गर्म तेल में तल लें.
  • टिक्को को सुनहरा और कुरकुरा होने तक मीडियम फ्लेम पर फ्राई करना है.
  • आप चाहे तो टिक्की तलने में डबल फ्राई मेथड ट्राई करें यानी पहले हाफ फ्राई और फिर दोबारा से तलें
  • इस टिक्की के लिए नए आलू आइडियल रहते हैं क्योंकि वो बॉईल करके फ्राई होने पर एक्स्ट्रा क्रिस्पी हो जाते हैं.
  • तैयार होने के बाद टिक्की को बीच से काटें और ऊपर से कद्दूकस की हुई मूली और चटनी डालकर परोसें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply