India

​बर्फबारी का लेना है मजा…भीड़-ट्रैफिक से भी बचना है तो इन पांच जगहों पर जाएं

स्नोफॉल के टाइम कई पहाड़ी जगहों पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है. इसमें कश्मीर, हिमाचल जैसी जगहें काफी पॉपुलर हैं. हालांकि यहां की भीड़ और ट्रैफिक कई बार आपकी पूरी ट्रिप का मजा किरकिरा कर सकता है. पीक सीजन में आपको ऐसी ऑफबीट लोकेशन चुननी चाहिए. भले ही ये जगहें छोटी हैं, लेकिन यहां आप बिना किसी ट्रैफिक जाम के आसानी से पहुंच सकते हैं और डेस्टिनेशन पर भी पहुंचकर आपको शांतिसुकून मिलता है.

​बर्फबारी का लेना है मजा…भीड़-ट्रैफिक से भी बचना है तो इन पांच जगहों पर जाएं

आपको बर्फबारी का आनंद लेने के साथ ही वादियों के बीच सुकून भी चाहिए और बहुत कमर्शियल जगह नहीं पसंद है तो ऑफबीट लोकेशन परफेक्ट रहेंगी. तो चलिए जान लेते हैं स्नोफॉल के लिए मनाली, शिमला और कुल्लू से हटकर ऑफबीट लोकेशन कौन सी हैं.

मुनस्यारी

बर्फबारी देखने के लिए आप मुनस्यारी जा सकते हैं. ‘लिटिल कश्मीर’ के नाम से जानी जाने वाली ये जगह स्नोफॉल के दौरान कमाल की लगती है. यहां पर मनाली या शिमला की तरह बहुत ज्यादा ट्रैफिक भी नहीं मिलेगा और भीड़ भी थोड़ी कम होती है. यहां से पंचचूली चोटी का अद्भुत नज़ारा देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.

नारकंडा

हिमाचल के शिमलामनाली की बजाय आप नारकंडा जा सकतेहैं. यहां पर काफी कम भीड़ रहती है और ट्रैफिक जाम की समस्या होने की संभावना भी कम रहतीहै. यहां पर हाटू पीक पर बढ़िया बर्फबारी देखने को मिलती है.

Pexels

तावांग

आप बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए अरुणाचल प्रदेश के तावांग जा सकतेहैं. पूर्वी हिमालय की ये जगह स्नोफॉल के दौरान शानदार नजारे पेश करती है. ये पॉपुलर हिल स्टेशनों के मुकाबले, बेहद सुकून भरी जगह है और ट्रैफिक में फंसने का डर भी नहीं रहता है.

कल्पा

बर्फबारी के लिए हिमाचल में ही स्थित ऑफबीट लोकेशन कल्पा को विजिट किया जा सकता है. ये गांव यहां के किन्नौर जिले में स्थित है. यहां से कैलाश रेंज के नजारे भी शानदार दिखाई देते हैं और बाकी जगहों से हटके यहां बहुत ही कम पर्यटक देखने को मिलेंगे.

युमथांग वैली / लाचुंग

‘फूलों की घाटी’ के नाम से मशहूर सिक्किम की युमथांग वैली सर्दियों के दौरान में यह पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक जाती है. आप स्नोफॉल का लुत्फ अगर बिना किसी भीड़ के उठाना चाहते हैं तो यहां पर आएं. दरअसल यहां केवल परमिट के साथ ही सीमित संख्या में गाड़ियां जा सकती हैं. इसी वजह से पर्यटक कम जाते हैं और ट्रैफिक नहीं होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply