CrimeIndiaTrending

​​​​​सांस्कृतिक कार्यक्रम से अचानक लापता हुई 11वीं की छात्रा, सुबह पड़ोसी के घर के पास मिला शव; कई सवालों में उलझी पुलिस​​​​

​​​​​सांस्कृतिक कार्यक्रम से अचानक लापता हुई 11वीं की छात्रा, सुबह पड़ोसी के घर के पास मिला शव; कई सवालों में उलझी पुलिस​​​​

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। छात्रा शनिवार रात अपने परिवार के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक लापता हो गई। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह उसका शव पड़ोसी के घर में बाथरूम के पास मिला। परिवार और स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान आया फोन, फिर लापता हो गई छात्रा

जानकारी के अनुसार, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार रात परिवार के साथ गाइघाटा बाजार में आयोजित विजया सम्मिलनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात करीब 11:30 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से बाहर चली गई।

रास्ते में उसकी मामी ने उसे देखा और घर लौटने की सलाह दी। हालांकि, छात्रा ने अपनी सहेली के साथ कुछ देर में वापस आने की बात कही। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

सुबह पड़ोसी के घर के बाथरूम के पास मिला शव

रविवार सुबह छात्रा का शव पड़ोसी के घर में बाथरूम के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। इसकी सूचना मिलते ही गाइघाटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply