IndiaUttar Pradesh

​टिकट मांगा तो बम से उड़ा देंगे घर… देवबंद की पूर्व बीजेपी विधायक को धमकी, मांगी गई 10 लाख रुपये की फिरौती

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद से में भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मांगा, तो उनके घर को बम से उड़ा दिया जाएगा. उनके परिवार को निशाना बनाने और उनके दिवंगत दत्तक पुत्र को बदनाम करने की धमकी देने की बात भी कही गई है.

​टिकट मांगा तो बम से उड़ा देंगे घर… देवबंद की पूर्व बीजेपी विधायक को धमकी, मांगी गई 10 लाख रुपये की फिरौती

यह धमकी भरा पत्र पूर्व विधायक की सहारनपुर स्थित आवास पर स्पीड पोस्ट से आया. धमकी भरे पत्र में 10 लाख रूपये की रंगदारी भी मांगी गई है. इसमें शशिबाला पुंडीर से लोगों की जनसुनवाई बंद करने को भी कहा गया है. साथ ही पत्र में एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है, जिसमे 1 लाख रूपये तुरंत गूगल पे से भेजने को कहा गया है. हालांकि, शशिबाला पुंडीर का कहना है कि वह इससे डरने वाली नहीं हैं.

‘मैं गैंगस्टर हूं… आपके घर मे बम गिरा देंगे’

स्पीड पोस्ट से मिला इस धमकी भरे पत्र में लिखा है, ‘मैं गैंगस्टर हूं, शशिबाला पुंडीर जी आप 10 लाख रुपए दो नहीं तो मैं आपको गोली
मार दूंगा. दूसरी बात आप लोगों की जनसुनवाई करना बंद करो नहीं तो हम आपके घर मे बम गिरा देंगे. 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगी, देवबद से भाजपा की टिकट की मांग नहीं करोगी. 1991 से 1996 तक विधायक रहना बहुत है.’

साथ ही इसमें भारतीय स्टेट बैंक का एक खाता संख्या 33058552870 दिया गया है, और इस खाते में 10 लाख भेजने की धमकी दी गई है. धमकी भरे पत्र में लिखा है ऐसा नहीं करने पर उनका एक विडीयो है, जिसे वह वायरल कर देगा. साथ ही चेतावनी दी है कि ‘अब फैसला आपके हाथ में है नहीं तो रेप केस में तेरे लड़कों को फंसा देगे. सबसे पहले 7073909006 पर एक लाख रुपये गूगल पे करो.’

‘राजपूत समाज की बेटी हूं, डरने वाली नहीं’

धमकी भरे पत्र का मामला सामने आने के बाद शशिबाला पुंडीर ने सोशल मीडिया पर अपना जवाब दिया है. उन्होंने खुद को राजपूत समाज की बेटी बताते हुए कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं और सच्चाई के लिए लड़ती रहेंगी.उन्होंने लिखा कि वह हथियार लेकर नहीं चलतीं, बल्कि अकेले चलती हैं और रातबेरात भी निकलती हैं. इस तरह की धमकियां उनके हौसले, हिम्मत और निष्पक्षता को कमजोर नहीं कर सकतीं.

उन्होंने यह कहा की धमकी मिलने के बावजूद उनका रोजमर्रा का कार्यक्रम जारी रहेगा. वहीं, धमकी भरा पत्र भेजने वाले का नाम मंगल लिखा गया, जिसने खुद की जाति राजपूत लिखी है. साथ ही उसका पता श्रीगंगानगर लिखा है. फिलहाल पूर्व विधायक की तरफ से अभी तक इस धमकी भरे पत्र की कोई भी शिकायत पुलिस को करने की जानकारी नहीं मिली है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply