India

केतन की मौत के 17 दिन बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा का निधन

पुणे; पुणे के रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की अभी चिता भी ठंडी नहीं हुई थी कि उनके परिवार को एक और बड़ा झटका लग गया. केतन के दादा जी, देवीचंद अग्रवाल का केतन की मौत के महज 17 दिन बाद कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उनकी उम्र 71 साल की थी. शनिवार की रात को 9:45 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि केतन की मौत के बाद से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था.

केतन की मौत के 17 दिन बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा का निधन

वहीं, इसके पहले 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. लोनावला ग्रामीण पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल, जिनकी सगाई अग्रवाल से हुई थी, वो अभी शादी नहीं करना चाहती थी और कथित तौर पर शादी करने के लिए परिवार के दबाव में थी.
गुरुवार को पुणे ग्रामीण पुलिस आरोपी सिया गोयल को पुणे शहर के लुल्ला नगर इलाके में एक खुले मैदान में ले गई, जहां उसने और सहआरोपी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने की योजना का रिहर्सल किया था.

पुलिस ने बरामद किए सिया के वो कपड़े
पुलिस ने सिया गोयल के घर से वे कपड़े भी बरामद किए जो उसने घटना के दिन पहने थे. इस बीच, आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि जब पुलिस आज उनके घर आई तो उन्होंने उनसे कुछ नहीं पूछा. उन्होंने कहा कि अधिकारी 3045 मिनट तक घर पर रहे. उन्होंने कहा, ‘पुलिस आज घर आई थी, लेकिन मैं किसी से नहीं मिला. उन्होंने अपना काम किया और लगभग 3045 मिनट तक यहां रहे. डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मैं इस मामले के बारे में बात नहीं करना चाहता. मुझमें इसके लिए हिम्मत नहीं है.’

बुधवार को पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था
इससे पहले बुधवार को, पुणे पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को पुणे के पास लोहगढ़ किले ले गई ताकि केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन को फिर से बनाया जा सके. इसके लिए पीड़ित के वजन के बराबर एक डमी का इस्तेमाल करके यह पता लगाया गया कि घटना कथित तौर पर कैसे हुई थी. गुरुवार को पुणे रूरल पुलिस आरोपी सिया गोयल को पुणे शहर के लुल्लानगर इलाके में स्थित एक खुले मैदान में लेकर पहुंची. पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले सिया और उसके साथीआरोपी चेतन चौधरी ने इसी मैदान पर केतन को किले से नीचे धकेलने की बाकायदा रिहर्सल की थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply