India

CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने कोलकाता की स्पेशल कोर्ट में इस मामलें को लेकर चार्जशीट दाखिल किया है। सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ की के मामलों 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें दो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।  

CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी

सीबीआई ने हाल ही में दो बीजेपी कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया था। यह दोनों रथ के कार्यालय में काम करते थे। CBI के मुताबिक इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने ही उन शूटरों को कथित तौर पर ‘हायर’ किया था जिन्होंने चंद्रनाथ रथ पर गोलियों की बौछार की थी।

दिसंबर 2025 में ही बन गई थी हत्या की योजना

जांच अधिकारियों ने बताया कि, इस मामलें में राज्य में एक अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिली है कि सागर सोनकर और साहिब सोनकर बीजेपी में शामिल होने से पहले 2020 तक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के विधायक के साथ काम करता था।  

अधिकारियों के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर के चुनाव प्रचार अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या की योजना आरोपियों ने दिसंबर 2025 में बना ली थी, लेकिन किसी न किसी कारण से हत्याकांड को अंजाम देने की तारीख बारबार बदली गई। 

चुनाव परिणाम आने के बाद हुई थी हत्या

विधानसभा चुनाव का परिणाम के 4 मई 2026 को आया था। आरोपियों ने ठीक इसके दो दिन बाद रथ की हत्या को अंजाम दिया। उनकी 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में अब तक छह शूटरों मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। 

इसके अलावा CBI ने सुपारी लेने वाले बिचौलियों विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया है। हालांकि हत्या में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है। रथ की हत्या से पूरे पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया था। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply