India

20 साल बाद लौट रही Pajero, 2 सितंबर को होगा डेब्यू, Land Cruiser को देगी टक्कर

ऑफरोडिंग के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय रही मित्सुबिशी पजेरो अब करीब 20 साल बाद नए अवतार में वापसी करने जा रही है. जापानी कार कंपनी मित्सुबिशी अपनी इस मशहूर SUV को 2 सितंबर को दुनिया के सामने पेश करेगी. पजेरो को कंपनी की सबसे खास और दमदार 4×4 SUVs में गिना जाता है और लंबे समय से इसके चाहने वाले इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

नई पजेरो की बिक्री किनकिन देशों में होगी. इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी. हालांकि, इसे जापान, अमेरिका, यूरोप और दक्षिणपूर्व एशिया के कुछ बाजारों में उतारे जाने की उम्मीद है. भारत में इसकी वापसी को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है.

दमदार ऑफरोड SUV के रूप में होगी वापसी

पुरानी पजेरो अपनी मजबूत बॉडी और खराब से खराब रास्तों पर आसानी से चलने की क्षमता के लिए जानी जाती थी. नई SUV से भी कंपनी को ऐसी ही उम्मीदें हैं. माना जा रहा है कि नई पजेरो का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय बाजार में Toyota Land Cruiser Prado जैसी दमदार SUVs से हो सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पजेरो में लैडरफ्रेम चेसिस दिया जा सकता है. यह वही तरह का मजबूत ढांचा है, जिसका इस्तेमाल पुराने पजेरो में भी किया जाता था. इस तरह की चेसिस खासतौर पर ऑफरोड ड्राइविंग के लिए उपयोगी मानी जाती है.

SAWC सिस्टम मिल सकता है

नई पजेरो में मित्सुबिशी का SAWC यानी सुपर ऑलव्हील कंट्रोल सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है. यह कंपनी की ऑलव्हील ड्राइव तकनीक है, जो अलगअलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में गाड़ी के पहियों को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद करती है. यह तकनीक कंपनी के Triton पिकअप में पहले से उपलब्ध है. अगर नई पजेरो में भी इसे शामिल किया जाता है, तो इसकी ऑफरोड क्षमता और मजबूत हो सकती है.

डीजल हाइब्रिड पावरट्रेन की उम्मीद

कंपनी ने अभी तक नई पजेरो के इंजन या पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसमें डीजल हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह पजेरो को दमदार प्रदर्शन के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने में मदद कर सकता है. कंपनी आने वाले समय में अपनी SUVs में इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply