CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

ससुर की मौत के 6 महीने बाद बहू बोली-साहब मैंने प्रेमी के कहने पर उन्हें जहर देकर मार डाला; जानें फिर

Satya Report: जब महिला ने ससुर को जहर देकर मारने की बात कही तो पुलिस हैरान रह गई। अब तक इस मामले में हत्या का कोई संदेह सामने नहीं आया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी अंतरात्मा उसे लगातार कचोट रही थी, इसलिए सच्चाई उजागर करने का फैसला किया।

ससुर की मौत के 6 महीने बाद बहू बोली-साहब मैंने प्रेमी के कहने पर उन्हें जहर देकर मार डाला; जानें फिर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत के छह महीने बाद उसकी बहू ने खुद सामने आकर हत्या करने का दावा किया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया उसने प्रेमी के कहने पर ससुर को जहर दिया था। प्रेमी ने कहा था कि यह दवा ससुर को खिलाओं तीन दिन बाद मौत हो जाएगी। उस समय मौत को बीमारी से हुई बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था। इस कबूलनामे पर जब पुलिस ने बताया कि वह हत्या की मुल्जिम बन रही है तो दावे से पलट गई और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। फिर इस पूरे मामले की एक नई कहानी सामने आई।

महिला की तहरीर के अनुसार वह खुद हत्या की मुल्जिम बन रही थी जबकि प्रेमी साजिशकर्ता। पुलिस ने जब यह बात महिला को बताई तो वह पलट गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला दुष्कर्म का निकला। इसके बाद महिला ने दुष्कर्म की तहरीर दी।

शारीरिक संबंध का बनाया वीडियो, गर्भपात भी कराया

चौरीचौरा की इस महिला ने अपनी दूसरी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2025 की रात रितेश पुत्र हरिलाल यादव ने उसका हाथ पकड़ लिया। चिल्लाई तो मुंह बंद करके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हुए एक लड़के से वीडियो बनवा लिया। आरोप है कि वीडियो को दिखाते हुए कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। नवंबर में वह उसके बच्चे का मां बनने वाली थी। .

जब रितेश को यह पता चला तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसके बाद संबंध बनाने से मना करने पर जान से मारने की की धमकी देते हुए हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply