CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

7 हत्याएं, 1.25 लाख का इनाम…कौन है बिहार का लालन सिंह उर्फ लल्लन, जिसे UP पुलिस ने एनकाउंटर किया ढेर..?

7 हत्याएं, 1.25 लाख का इनाम…कौन है बिहार का लालन सिंह उर्फ लल्लन, जिसे UP पुलिस ने एनकाउंटर किया ढेर..?

1.25 लाख का इनामी लालन सिंह सहारनपुर में ढेर

Gangster Lallan Singh Encounter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देर रात यूपी ने पुलिस ने एक 1.25 लाख रुपये के इनामी अपराधी लालन सिंह उर्फ लल्लन को एनकाउंटर में मार गिराया. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 21 और 22 जून 2026 की रात को सरसावा नकुड़ मार्ग पर आमना-सामना हुआ. इस दौरान मौके पर मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. इस गोलीबारी के दौरान अपराधी लालन सिंह को गोली लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल हुए लालन सिंह को पुलिस टीम तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी सरसावा लेकर गई. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन यहां डाॅक्टर ने  लालन सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस पूरी मुठभेड़ के दौरान  उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा. अब पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं.

कौन है लालन सिंह उर्फ लल्लन?

मिली जानकारी के अनुसार लालन सिंह उर्फ लल्लन मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा  गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि लालन सिंह कोई कई सनसनीखेज और जघन्य मामलों में वांछित एक बेहद कुख्यात अपराधी था. उसने अपने भाइयों और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था.

7 हत्याओं में शामिल होने का आरोप

कुख्यात अपराधी लालन सिंह के खिलाफ 7 हत्याओं में शामिल होने के गंभीर आरोप थे. उसके खूनी इतिहास में दो उपनिरीक्षकों यानी दरोगा, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड की हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज थे. हत्याओं के अलावा वह बैंक डकैती, कैश वैन लूटने और सरकारी हथियारों की लूट जैसी कई बड़ी और जघन्य घटनाओं में भी सीधे तौर पर शामिल रहा था, जिसके चलते पुलिस लगातार उसके पीछे लगी हुई थी.

दरोगा को गोली मारकर लूटी थी सरकारी पिस्टल

पुलिस के मुताबिक, लालन सिंह पर वाराणसी में 8 नवंबर 2022 को एक बड़ी वारदात को अंजाम देने का आरोप था. उसने वहां एक उपनिरीक्षक को गोली मार दी थी और उनकी सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हो गया था. इसके ठीक पहले 1 नवंबर 2022 को वह चंदौली में हुई एक और फायरिंग और लूट की घटना में भी मुख्य रूप से वांछित चल रहा था. इन दोनों बड़ी घटनाओं के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं.

वाराणसी और चंदौली पुलिस ने रखा था इनाम

लालन सिंह की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों द्वारा उस पर भारी इनाम घोषित किया गया था. उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, जबकि चंदौली पुलिस की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. इस तरह कुल सवा लाख रुपये के इनामी इस बदमाश का सहारनपुर में अंत हो गया है. फिलहाल पुलिस की टीमें मौके से फरार हुए उसके साथी को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply