IndiaTrending

ऑपरेशन टाइगर’ 24 घंटे जारी, 6 सांसद हमारे संपर्क में; संजय राउत का शुक्रिया कहकर मंत्री ने मचा दी सियासी हलचल..

ऑपरेशन टाइगर’ 24 घंटे जारी, 6 सांसद हमारे संपर्क में; संजय राउत का शुक्रिया कहकर मंत्री ने मचा दी सियासी हलचल..

महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलें सही साबित होती नजर आ रही हैं। उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए उनके 6 बागी लोकसभा सांसद आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

महाराष्ट्र की सियासत में कई दिनों से चल रहे फेरबदल की चर्चा पर आज विराम लग जाएगा। शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसद आज आधिकारिक रूप से  एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामेंगे। मंत्री प्रताप सरनाईक ने इन बागी सांसदों की शामिल होने की पुष्टि करते हुए ऑपरेशन टाइगर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह भी बताया है कि किसकी वजह से उद्धव ठाकरे की शिवसेना में इतनी बड़ी दरार आई है।

एकनाथ शिंदे पर बागी सांसदों को भरोसा- प्रताप सरनाईक

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया, “आज दोपहर 3 बजे, हमारे 6 सांसदों ने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है। हमारे 13 सांसद होंगे। एकनाथ शिंदे पर भरोसा रखते हुए, वे सभी आज शामिल होंगे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को एक पत्र दिया है। दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। एकनाथ शिंदे पर भरोसा रखते हुए, वे हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”

ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले मंत्री प्रताप सरनाईक?

ऑपरेशन टाइगर पर मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, “ऑपरेशन टाइगर 24 घंटे, साल के 365 दिन चलता रहता है, हमारे नेता एकनाथ शिंदे के काम से प्रेरित होकर, बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और विश्वास को मानने वाले सांसद दोपहर 3 बजे हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। हम संजय राउत को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से ही सभी विधायक सबसे पहले हमारी पार्टी में शामिल हुए और आज 6 सांसद शामिल हो रहे हैं।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply