
Guwahati में 25 वर्षीया रिया तालुकदार की हत्या, अपार्टमेंट से बदबू आने पर खुला खौफनाक राज और फ्रिज में सिर मिलने से लेकर आरोपी पति रमानुज गोस्वामी के ‘शुगर डैडी’ को जान से मारने की धमकी तक, इस सनसनीखेज केस की पूरी कहानी 7 तस्वीरों में जानें।
दिल दहला देने वाला खुलासा: अपार्टमेंट से आ रही दुर्गंध से खुली पोल
6 सितंबर 2026 को गुवाहाटी के एक अपार्टमेंट परिसर में पड़ोसियों को तेज बदबू आने लगी। दो दिनों से नए शादीशुदा जोड़े के न दिखने और उनके फोन बंद होने के कारण पुलिस को बुलाया गया। दरवाजे का ताला तोड़ने पर अंदर का खौफनाक नजारा सामने आया।
फ्रिज में मिला पीड़िता का सिर
पुलिस को अपार्टमेंट के अंदर 25 वर्षीय रिया तालुकदार का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी उंगलियां आंशिक रूप से कटी हुई थीं। तलाशी लेने पर रेफ्रिजरेटर में पॉलीथीन बैग के अंदर उसका कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया
दो दिन से नहीं दिखा था कपल
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रिया तालुकदार और उनके पति रमानुज गोस्वामी को करीब दो दिनों से नहीं देखा गया था। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे, जिससे संदेह और गहरा गया।
फरारी काटने के बाद रमानुज का समर्पण
वारदात के बाद से गायब पति रमानुज गोस्वामी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार देर रात आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
‘शुगर डैडी को जल्द मार डालूंगा’: अदालत परिसर में हैरान करने वाली धमकी
अदालत ले जाते समय असमिया भाषा में पत्रकारों से बात करते हुए रमानुज ने सरेआम धमकी दी। उसने कहा कि जेल की सजा पूरी करने के बाद वह उस व्यक्ति को जरूर मार डालेगा जिसे उसने “शुगर डैडी” कहा था।
न पछतावा, न कोई माफी
जब पत्रकारों ने “शुगर डैडी” की पहचान पूछनी चाही, तो आरोपी भड़क गया और बदतमीजी करने लगा। उसने बिना किसी झिझक के कहा कि उसे अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है और न ही वह कोई माफी मांगना चाहता है।
अपार्टमेंट का ताला तोड़कर पहुंची पुलिस
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट का ताला खोला। अंदर रिया का शव मिला। जांचकर्ताओं के मुताबिक, शव सड़ने लगा था और महिला का सिर शरीर से अलग था।
‘Sugar Daddy’ कौन? जांच में जुटी पुलिस
अब पुलिस के सामने कई सवाल हैं। रिया की हत्या आखिर किस वजह से हुई? हत्या के बाद शव को काटने और सिर को फ्रिज में रखने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था? और सबसे बड़ा सवाल यह कि गोस्वामी जिस ‘शुगर डैडी’ की बात कर रहा है, वह व्यक्ति कौन है? पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर इन सवालों के जवाब तलाश रही है।



