TrendingUttar Pradesh

​साइबर ठगी: लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, पारा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

​साइबर ठगी:  लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपये, पारा पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने एक महिला को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। शातिर ठगों ने झांसा देकर महिला के बैंक खाते से किश्तों में 99 हजार 100 रुपये पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पारा पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक करते ही खाली हुआ बैंक खाता

दौदा खेड़ा की निवासी शालनी भारती का एसबीआई में खाता है। पीड़िता के मुताबिक, उनके पति संतोष कुमार सिंह के एक छात्र के पिता के मोबाइल नंबर से एक मैसेज आया था। इसमें एक ऐप का लिंक था और मदद की गुहार लगाई गई थी। पीड़िता ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते ठगों ने 99,100 रुपये साफ कर दिए। मैसेज देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

साइबर सेल की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस

ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पारा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन खातों की पड़ताल कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply