
नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने Telecom Consumers Protection Regulations, 2026 जारी किए हैं। ये नियम 22 सितंबर 2026 को अधिसूचित किए गए। नए प्रावधानों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन तक की वैलिडिटी वाले Voice और SMSonly विकल्प उपलब्ध कराने होंगे। साथ ही, ऐसे ग्राहकों के लिए भी प्लान उपलब्ध कराने होंगे जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है।
नए नियमों के लागू होने के बाद उन ग्राहकों के पास अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने के अधिक विकल्प होंगे, जो मुख्य रूप से कॉल और SMS के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
28 दिन के रिचार्ज से क्या बदलेगा?
अभी कई प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। ऐसे में पूरे साल की सेवा के लिए 13 रिचार्ज की जरूरत पड़ सकती है। 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प मिलने पर साल के 12 महीनों के हिसाब से रिचार्ज करने का विकल्प उपलब्ध होगा।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए बदलाव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 30 दिन की वैलिडिटी से 13 की जगह साल में 12 रिचार्ज की जरूरत पड़ सकती है। चड्ढा ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को 11 मार्च को संसद में भी उठाया था और अधिक विकल्प तथा किफायती रिचार्ज की मांग की थी।
बिना डेटा वाले यूजर्स के लिए भी मिलेगा विकल्प
नए नियमों का एक अहम हिस्सा Voice और SMSonly Special Tariff Vouchers से जुड़ा है। TRAI के मुताबिक, हर ग्राहक को डेटा वाले बंडल प्लान की जरूरत नहीं होती। इसलिए ऐसे लोगों के लिए भी Voice और SMS की सुविधा वाले प्लान उपलब्ध कराना जरूरी है।
संशोधित व्यवस्था में कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले बंडल प्लान के अनुरूप VoiceSMSonly STV भी उपलब्ध कराने होंगे। इनके शुल्क में डेटा सुविधा नहीं होने के अनुरूप उचित और काफी हद तक आनुपातिक कमी का प्रावधान है।
इससे उन ग्राहकों को फायदा हो सकता है जो मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए करते हैं और डेटा की जरूरत नहीं रखते।
एक ही तारीख पर हर महीने रिन्यू का विकल्प
नए नियमों में कम अवधि वाले VoiceSMSonly विकल्पों के साथ मासिक रिन्यू होने वाले प्लान का भी प्रावधान है। इसके तहत कम से कम एक ऐसा VoiceSMSonly STV उपलब्ध कराया जाना है, जिसे हर महीने उसी तारीख को रिन्यू किया जा सके। यदि किसी महीने वह तारीख मौजूद नहीं है, तो संबंधित महीने के अंतिम दिन रिन्यू की व्यवस्था होगी।
https://twitter.com/raghav_chadha/status/2104098841217892617?s=20
पहले भी था VoiceSMSonly प्लान का प्रावधान
TRAI ने दिसंबर 2024 में Telecom Consumers Protection Regulations के तहत कंपनियों को कम से कम एक Voice और SMSonly Special Tariff Voucher उपलब्ध कराने को कहा था। हालांकि बाद में नियामक ने पाया कि बाजार में ऐसे छोटे अवधि वाले विकल्प सीमित थे।
अप्रैल 2026 में जारी ड्राफ्ट संशोधन में TRAI ने कहा था कि कई ग्राहकों की ओर से कम अवधि वाले VoiceSMSonly पैक्स की जरूरत को लेकर प्रतिनिधित्व मिला था। प्रस्ताव में हर उस वैलिडिटी अवधि के लिए संबंधित VoiceSMSonly STV उपलब्ध कराने की बात रखी गई थी, जिस अवधि का VoiceSMSData वाला STV बाजार में उपलब्ध हो।
नियम कब से लागू होंगे?
TRAI ने 13वां संशोधन 22 सितंबर 2026 को जारी किया है। नए नियम अधिसूचना के बाद 30 दिन पूरे होने पर प्रभावी होंगे। यानी टेलीकॉम कंपनियों को नए प्रावधानों के अनुरूप प्लान उपलब्ध कराने के लिए इसके बाद तैयारी करनी होगी।
यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
- 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध होंगे।
- Voice और SMSonly प्लान का विकल्प मिलेगा।
- डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुन सकेंगे।
- अलगअलग वैलिडिटी वाले बंडल प्लान के अनुरूप VoiceSMSonly STV उपलब्ध कराने होंगे।
- मासिक आधार पर रिन्यू होने वाले VoiceSMSonly विकल्प का भी प्रावधान है।
इस बदलाव से प्रीपेड ग्राहकों के लिए रिचार्ज चुनने के विकल्प बढ़ेंगे। हालांकि वास्तविक प्लान, कीमत और उपलब्धता संबंधित टेलीकॉम कंपनियों की ओर से नए नियम लागू होने के बाद स्पष्ट होगी।
ः


