CricketIndiaTrending

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट को अक्सर धैर्य, तकनीक और लंबी पारियों का खेल माना जाता है, लेकिन समय के साथ इस प्रारूप की बल्लेबाजी भी बदलती गई है। एक दौर था जब टेस्ट मैच में छक्का लगाना जोखिम भरा शॉट माना जाता था, वहीं आज बल्लेबाज इसे अपनी रणनीति का नियमित हिस्सा बना चुके हैं।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज

इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 214 रन की पारी के दौरान 12 छक्के जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 12 छक्के लगाए थे। दिलचस्प है कि तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध वसीम अकरम का यह रिकॉर्ड तीन दशक तक बना रहा।

वसीम अकरम ने अपने करियर में 257 प्रथम श्रेणी, 594 लिस्ट ए और पांच टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने क्रमशः 1042, 881 और 8 विकेट यानी कुल 1931 विकेट लिए। वसीम अकरम ने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 414 और 502 विकेट लिए। वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक भी दर्ज हैं।

  • टेस्ट की 1 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से और यशस्वी जायसवाल के नाम है। दोनों ने 1 पारी में 1212 छक्के जड़े हैं।
  • इस सूची के शीर्ष15 में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 22 बार शामिल हैं। दोनों टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • सूची के शीर्ष 15 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है। नाथन एस्टल, , क्रिस केर्न्स और टिम साउदी इस सूची में शामिल हैं।

टेस्ट में 1 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष15 बल्लेबाज

खिलाड़ी1 पारी में बनाए
गए रन
गेंदों4s6sSRटीमविपक्षमैदानमैच की तारीख
वसीम अकरम257363221270.79पाकिस्तानजिम्बाब्वेशेखपुरा17 अक्टूबर 1996
यशस्वी जायसवाल214236141290.67भारतइंग्लैंडराजकोट15 फरवरी 2024
नाथन एस्टल2221682811132.14न्यूजीलैंडइंग्लैंडक्राइस्टचर्च13 मार्च 2002
मैथ्यू हेडन380437381186.95ऑस्ट्रेलियाजिम्बाब्वेवाका9 अक्टूबर 2003
ब्रेंडन मैकलम2022792111107.44न्यूजीलैंडपाकिस्तानशारजाह26 नवंबर 2014
ब्रेंडन मैकुलम1951341811145.52न्यूजीलैंडश्रीलंकाक्राइस्टचर्च26 दिसंबर 2014
बेन स्टोक्स2581983011130.3इंग्लैंडदक्षिण अफ्रीकाकेपटाउन2 जनवरी 2016
कुसल मेंडिस245291181184.19श्रीलंकाआयरलैंडगाले24 अप्रैल 2023
वॉली हैमंड3363410इंग्लैंडन्यूजीलैंडऑकलैंड31 मार्च 1933
क्रिस केर्न्स12096109125न्यूजीलैंडजिम्बाब्वेऑकलैंड20 जनवरी 1996
इंजमामउलहक32943638975.45पाकिस्तानन्यूजीलैंडलाहौर01 मई 2002
टिम साउदी774049192.5न्यूजीलैंडइंग्लैंडनेपियर22 मार्च 2008
क्रिस गेल33343734976.2वेस्टइंडीजश्रीलंकागाले15 नवंबर 2010
शिमरोन हेटमायर939219101.08वेस्टइंडीजबांग्लादेशमीरपुर30 नवंबर 2018
बेन स्टोक्स1552149972.42इंग्लैंडऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स28 जून 2023

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के बाद अब परीक्षा श्रीलंका में होगी वनडे ट्राई सीरीज के दौरान। इस सीरीज से पहले लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव, इशान समेत चार भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply