Delhi

Malviya Nagar Hotel Fire: सकरी गलियां, बेसमेंट और अवैध निर्माण… दिल्ली में कितने ‘लाक्षागृह’? अब चल रहा बुलडोजर

Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दिल्ली में ऐसे कितने लाक्षागृह हैं, जो कभी भी आग के गोले में तब्दील होकर सैकड़ों जिंदगियों को लील सकते हैं? हालांकि, ये सवाल कोई नया नहीं है, लेकिन मालवीय नगर में 21 लोगों की मौत के बाद प्रशासन एक बार फिर से जागा है और जवाब में शुक्रवार को दिल्ली के अलगअलग इलाकों में सीलिंग से लेकर बुलडोजर की कार्रवाई तक की. इनमें घिटोरनी, शकुंतला फॉर्म और मालवीय नगर के पास बुलडोजर एक्शन हुआ तो हौज रानी, हौजखास विलेज और साकेत के पास सैदुल्लाजाब समेत कई इलाकों में सीलिंग की करवाई की गई.

Malviya Nagar Hotel Fire: सकरी गलियां, बेसमेंट और अवैध निर्माण… दिल्ली में कितने ‘लाक्षागृह’? अब चल रहा बुलडोजर
Malviya Nagar Hotel Fire: सकरी गलियां, बेसमेंट और अवैध निर्माण… दिल्ली में कितने ‘लाक्षागृह’? अब चल रहा बुलडोजर

मालवीय नगर में अग्निकांड वाले B&B से महज 400 मीटर की दूरी पर हौज रानी में ‘फ्लोरिश इन’ गेस्ट हाउस को पहले खाली कराया गया, फिर बिजली और पानी का कनेक्शन काटकर सील कर दिया गया. इस दौरान देखा गया कि इस गेस्ट हाउस में एक बेसमेंट बना हुआ था. अंदर रह रहे लोग गैस सिलेंडर से लेकर बड़े बड़े कूलर और बिजली के उपकरण निकालते नजर आए. प्रशासनिक अमले की कार्रवाई हौज रानी में आगे बढ़ी तो क्राउन मून इन होम स्टे को भी सील कर दिया गया.

हौज रानी में प्रशासन ने एक ऐसे होम स्टे ‘त्रीसीन’ को भी सील किया है, जो महज आठ फीट चौड़ी गली में चल रहा था. गली में दोनों तरफ दुकानें हैं. छज्जे टच हैं. सीलिंग से बचने के लिए संचालकों ने साइन बोर्ड हटा दिया और ताला लगाकर फरार हो गए. फिर भी टीम ने हथौड़े और पेचकस से दरवाजा खोला और चेकिंग के बाद होम स्टे सील कर दिया. वहीं अपनी नाइट लाइफ के लिए जाने जाने वाले हौजखास विलेज में भी सीलिंग और तोड़फोड़ की कारवाई देखी गई. यहां पर कहीं अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला तो कहीं पर कई बिल्डिंगों में सीलिंग भी की गई.

किस इलाके में कितनी संपत्ति सील और ध्वस्त हुई?

साउथ जोन में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण और 14 संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई. सिविल लाइंस जोन में 7 और नरेला जोन में 8 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. वहीं MCD ने साऊथ दिल्ली के हौज रानी, सैदुलाजाब और खिड़की एक्सटेंशन क्षेत्रों में जॉइंट इंस्पेक्शन के दौरान बड़ी संख्या में नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों की पहचान की. हौज रानी में नियमों का उल्लघंन कर चलाएं जा रहे 12 से ज्यादा बेड एंड ब्रेकफास्ट गेस्ट हाउस पर हुई कार्रवाई. इनमें हौज रानी में ग्रीन रेजिडेंसी, स्काई इन, फ्लोरिश इन, वेन्यू इन और मिकासा इन कुल 5 गेस्ट हाउसों को सील किया गया.

इसके अलावा खिड़की एक्सटेंशन में 1 संपत्ति को ध्वस्त कर सील किया गया, जबकि सैदुलाजाब क्षेत्र में 8 संपत्तियों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. MCD के मुताबिक, सैदुलाजाब की 32 और खिड़की एक्सटेंशन की 9 दूसरी संपत्तियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. वहीं सवित्री नगर, सैनिक फार्म और खानपुर क्षेत्रों में 3 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई और गौतम नगर में अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित कर रहे 3 बेसमेंट सील किए गए.

महरौली डिवीजन में 10 बिल्डिंगें सील

इसके अलावा MCD ने पूरी दिल्ली में बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और संपत्तियों के दुरुपयोग के मामलों में 150 से ज्यादा नोटिस, सीलिंग नोटिस और ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी किए हैं. MCD ने लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली नगर निगम अधिनियम1957, मास्टर प्लान2021 और यूनिफाइड बिल्डिंग बायलॉज2016 के प्रावधानों का पालन करें. अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं महरौली डिवीजन में 10 बिल्डिंगें सील हुईं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply