Bihar

मौसम का यू-टर्न… 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम?

दिल्लीएनसीआर और यूपी में आज मौसम करवट ले सकता है. आईएमडी ने आज दिल्ली में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं यूपी के कई जिलों में भी आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गरजचमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है.

मौसम का यू-टर्न… 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम?
मौसम का यू-टर्न… 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी और बिहार का मौसम?

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौमस विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून ने देश के कई हिस्सों में अपनी रफ्तार बढ़ा दी है. यह अगले 2 से 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में पहुंच सकता है.

यूपी के किन जिलों में आज होगी बारिश?

मौसम विभाग ने मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई जिलों आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कई जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान है.

बिहारझारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 11 जून तक रुकरुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. बिहार में आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधीतूफान की चेतावनी जारी की गई है. वहीं 7 और 8 जून को गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

क्या है MP राजस्थान का हाल?

राजस्थान और एमपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है.राजस्थान के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है. उत्तराखंड में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

असमत्रिपुरा में भारी बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply