
रोहतक की नेहरु कॉलोनी में पत्नी चिंकी की गैरमौजूदगी में आधी रात को पति गोविंद अपनी प्रेमिका को बुला लिया. वह इस बात से अनजान थी कि उसकी पत्नी कभी आ सकती है. इसी बेफिक्री में गोविंद अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाकर आधी रात को हल्के शराब के नशे में उसके साथ एन्जॉय कर रहा था. इस बीच गोविंद की पत्नी चिंकी घर पहुंची तो यह देखकर हैरान रह गई कि पति की प्रेमिका घर पर आई हुई है. चिंकी को पहले से ही गोविंद और उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का शक था. आधी रात को अचानक पहुंची पत्नी चिंकी ने सारा माजरा देख लिया. इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोविंद ने प्रेमिका पूजा के साथ मिलकर पत्नी चिंकी की हत्या कर दी.
पिछले दिनों पुलिस को स्थानीय नेहरु कॉलोनी के एक फ्लैट में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पहली ही नजर में इसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक होने लगा. इस पर पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया. कुछ ही देर में जान गंवाने वाली महिला की पहचान चिंकी के रूप में हुई.
रंगे हाथ पकड़ा पति को
पुलिस की मानें तो आधी रात को जब चिंकी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया तो आरोपी गोविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी चिंकी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. इसके बाद रात को ही गोविंद व उसकी प्रेमिका ने मिलकर रस्सी से चिंकी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पकड़े जाने के डर से फरार हो गए. इस पूरी घटना का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
निजी कंपनी में करता था काम, बन गए अन्य महिला से रिश्ते
पुलिस जांच में पता चला कि गोविंद निजी कंपनी में काम करता था और नेहरु कॉलोनी के एक फ्लैट में रहता था. फैक्टरी में काम करने के दौरान गोविंद एक लड़की के संपर्क में आया. दोनों के शारीरिक संबंध भी बनने लगे. कभी-कभार तो गोविंद अपनी पत्नी चिंकी के घर में नहीं होने पर अपनी प्रेमिका को बुलाता था.
पुलिस जांच में कई खुलासे
उस रात को गोविंद की प्रेमिका घर पर आई हुई थी. गोविंद और उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का पत्नी चिंकी को शक था. इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोविंद ने प्रेमिका पूजा के साथ मिलकर पत्नी चिंकी की हत्या कर दी.



