
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकीपुरम विस्तार इलाके में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो शख्स ने गैंगरेप किया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता कम बोल और समझ पाती है. 1 जून की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकली थी, इस दौरान बिजली कटी हुई थी. ऐसे में आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर घर से करीब 700 मीटर दूर नए बने मकान में ले गए. वहां रातभर उसे बंधक बनाकर रेप करते रहे.
अगले दिन सुबह पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची. वह घरवालों को ‘चाकू, ताला, दरवाजा’ जैसे शब्द बता पा रही थी. इसके बाद रातभर ढूंढ़कर परेशान हुए घरवाले बेटी से वहां साथ ले चलने को कहा, जिस बारे में वह बताने की कोशिश कर रही थी.
परिजनों के मिले लड़की के अंडरगारमेंट्स
वह जब पास के नवनिर्मित मकान में ले गई तो घरवालों के होश उड़ गए. लड़की के अंडरगारमेंट्स वहीं पड़े थे. एक आरोपी अर्धनग्न अवस्था में मिला. यह देखते ही घरवालों ने उसे जमकर पीटा.
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है. इनकी पहचान सीतापुर के ताल गांव के दिनेश उर्फ मेहरा (38) और जगन्नाथ (45) के रूप में हुई है.
आरोपियों को किसने पिलाई थी शराब?
आरोपी दिनेश ने पिटाई के बाद बताया कि पंडित का लड़के (जिसका नाम वह नहीं जानता) ने लड़की को वहां तक लाने के लिए शराब पिलाई थी. उसकी बातों में आकर वह लड़की को ले गया था.
उसने बताया कि मकान पर आने के बाद लड़की को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पंडित के लड़के ने उसको और शराब पिलाई. इसके बाद दोनों ने गलत काम किया. फिर दिनेश सो गया और लड़का कहीं चला गया. अगली सुबह भीड़ के पहुंचने पर दिनेश जागा.
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं घरवाले
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से घरवाले संतुष्ट नहीं है. उनका कहना है लड़की और दिनेश दोनों एक अन्य लड़के के बारे में बता रहे हैं. लेकिन, पुलिस उनको थाने पर बुलाई फिर किसी दूसरे व्यक्ति को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया. पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है.


