चीन ने पेश किया तैरते द्वीप का ब्लू प्रिंट
समंदर में एक विशाल द्वीप की कल्पना कीजिए जहां ढेरों चार्जिंग स्टेशन बने हों. जहां समुद्री जहाज आएं और अपने कंटेनर को दूसरे जहाजों पर ट्रांसफर भी कर सकें. चीन इस कल्पना को हकीकत बनाने जा रहा है. एक विशाल, न्यूक्लियर-पावर्ड तैरते हुए द्वीप का ब्लूप्रिंट पेश किया है.
शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य
सरकारी कंपनी ‘चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन’ की सब्सिडियरी ‘जियांगन शिपयार्ड’ ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स जीरो-एमिशन ओशन कंटेनर लॉजिस्टिक्स के लिए एक नया इकोसिस्टम बनेगा. कंपनी ने मंगलवार को ग्रीस में मशहूर ‘पोसिडोनिया इंटरनेशनल शिपिंग एग्ज़िबिशन’ में अपने ग्रीन मरीन ट्रांसपोर्ट हब कॉन्सेप्ट की घोषणा की है. इसमें शिपिंग, पोर्ट, एनर्जी प्रोडक्शन और ट्रांसशिपमेंट शामिल हैं 2 /6
द्वीप किन दो कामों में होगा इस्तेमाल
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह द्वीप कंटेनर ट्रांसफर टर्मिनल और जहाजों के लिए चार्जिंग स्टेशन के तौर पर काम करेगा.
3
/6
कैसे मिलेगी परमाणु ताकत
यह तैरता हुआ टर्मिनल एडवांस्ड मॉल्टन सॉल्ट रिएक्टर से चलेगा, जो लिक्विड सॉल्ट (पिघले हुए नमक) का इस्तेमाल फ्यूल और कूलेंट दोनों के तौर पर करते हैं. ये रिएक्टर बहुत ज्यादा थर्मल एनर्जी स्टोर कर सकते हैं.
4
/6
रिएक्टर की खूबियां
मॉल्टन सॉल्ट रिएक्टर में कोर के पिघलने का खतरा नहीं होता है और इनमें स्वाभाविक रूप से सुरक्षा और नॉन-प्रोलिफरेशन (परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने) की खूबियां होती हैं.
5
/6
द्वीप की क्षमता
इसमें 25,000 शिपिंग कंटेनर रखने की क्षमता होगी.
6
/6
शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य
सरकारी कंपनी ‘चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन’ की सब्सिडियरी ‘जियांगन शिपयार्ड’ ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स जीरो-एमिशन ओशन कंटेनर लॉजिस्टिक्स के लिए एक नया इकोसिस्टम बनेगा. कंपनी ने मंगलवार को ग्रीस में मशहूर ‘पोसिडोनिया इंटरनेशनल शिपिंग एग्ज़िबिशन’ में अपने ग्रीन मरीन ट्रांसपोर्ट हब कॉन्सेप्ट की घोषणा की है. इसमें शिपिंग, पोर्ट, एनर्जी प्रोडक्शन और ट्रांसशिपमेंट शामिल हैं. (photo credit AI, for representation only)

