IndiaTrending

धीरे से आना, डोरबेल न बजाना… लड़कियां रात में ऑनलाइन क्या मंगवाती हैं? डिलीवरी बॉय ने कर दिया खुलासा

धीरे से आना, डोरबेल न बजाना… लड़कियां रात में ऑनलाइन क्या मंगवाती हैं? डिलीवरी बॉय ने कर दिया खुलासा

डिलीवरी बॉय ने यह भी बताया कि कई लड़कियां ऑर्डर के साथ विशेष निर्देश लिखती हैं. कुछ लड़कियां डोरबेल न बजाने, धीरे से डिलीवरी करने या दरवाजे के बाहर सामान छोड़ने जैसी रिक्वेस्ट करती हैं.

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो एक डिलीवरी बॉय का है. वीडियो में उसने देर रात आने वाले ऑनलाइन ऑर्डर्स को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में डिलीवरी बॉय दावा करता है कि रात एक बजे के बाद आने वाले ऑर्डर्स में बड़ी संख्या लड़कियों की होती है.

डिलीवरी बॉय के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा ऑर्डर स्नैक्स से जुड़े होते हैं. इनमें चिप्स, चॉकलेट्स, कोल्ड ड्रिंक्स, कुकीज और अन्य हल्के खाने-पीने की चीजें शामिल रहती हैं. डिलीवरी एजेंट का कहना है कि देर रात अचानक भूख लगने या कुछ खाने की इच्छा होने पर लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं.

लड़कियां करती हैं ये रिक्वेस्ट

यही नहीं वीडियो में डिलीवरी बॉय ने यह भी बताया कि कई लड़कियां ऑर्डर के साथ विशेष निर्देश लिखती हैं. कुछ लड़कियां डोरबेल न बजाने, धीरे से डिलीवरी करने या दरवाजे के बाहर सामान छोड़ने जैसी रिक्वेस्ट करती हैं. ऐसे निर्देश देर रात के समय अधिक देखने को मिलते हैं, ताकि घर के अन्य सदस्य परेशान न हों.

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि देर रात स्नैक्स ऑर्डर करना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. वहीं कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और कहा कि रात के समय चिप्स और चॉकलेट्स की क्रेविंग होना बिल्कुल सामान्य बात है.

‘सामान्य निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा’

इसके साथ ही कई यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी एक डिलीवरी एजेंट के अनुभव के आधार पर सभी लोगों की आदतों को नहीं आंका जा सकता. उनका मानना है कि देर रात ऑर्डर करने वालों में छात्र, नौकरीपेशा लोग, गेमर्स और रात में काम करने वाले अन्य लोग भी शामिल होते हैं. इसलिए किसी एक वर्ग को लेकर सामान्य निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply