CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बच्चों के झगड़े में कूद पड़े बड़े, हिन्दू बच्चे का करने लगे खतना; मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के मामूली झगड़े ने बड़े विवाद का रूप ले लिया. समुदाय विशेष के लोगों ने कथित तौर पर एक हिन्दू बच्चे, आयुष सोनी, पर न केवल हमला किया बल्कि उसका खतना करने का भी प्रयास किया. इस घटना से जिले में तनाव बढ़ गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि बच्चा अस्पताल में भर्ती है.

बच्चों के झगड़े में कूद पड़े बड़े, हिन्दू बच्चे का करने लगे खतना; मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां बच्चों के झगड़े में बड़े लोगों ने ना केवल मारपीट की है, बल्कि समुदाय विशेष के लोगों ने मिलकर एक हिन्दू बच्चे का खतना तक करने की कोशिश की. इस घटना पर जिले में बवाल मच गया. सूचना मिलने पर एक्शन में आई आजमगढ़ पुलिस ने आनन फानन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना में बुरी तरह जख्मी बच्चे को आजमगढ़ के जिला अस्पताल में भती कराया गया है.

मामला आजमगढ़ में करसवा गांव का है. यहां रहने वाले रिंकू सोनी का 8 वर्षीय बेटा आयुष सोनी गुरुवार की शाम करीब छह बजे हाईवे ट्रांस की कुटी के पास अपने साथियों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान खेल-खेल में समुदाय विशेष के बच्चों के साथ आयुष का झगड़ा हो गया. जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और आयुष के साथ ना केवल मारपीट की, बल्कि उसे पकड़कर उसका खतना करने की भी कोशिश की. आयुष के परिजनों ने इस संबंध में आरोपियों बादशाह पुत्र मंसूर, कासिम पुत्र मंसूर तथा मंसूर पुत्र महबूब आदि के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.

बच्चे की हालत नाजुक

आरोपियों की मारपीट और खतना करने की कोशिश के चलते बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. यह पूरी घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है. फिलहाल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों के बच्चा खतरे से बाहर तो है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है. इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक बच्चे के साथ मारपीट की सूचना मिली है. आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर बालक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी देखे गए हैं. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश जरी है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट किया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply