Bihar

खान सर की बढ़ी मुश्किलें! कोचिंग सेंटर में नियमों की अनदेखी का आरोप, फायर विभाग ने भेजा नोटिस

बिहार की राजधानी पटना स्थित खान सर का कोचिंग संस्थान, ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के कारण बड़े विवादों में आ गया है. बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा की गई जांच में सुरक्षा मानकों में भारी कमियां पाई गई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संस्थान को खामियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया है.

खान सर की बढ़ी मुश्किलें! कोचिंग सेंटर में नियमों की अनदेखी का आरोप, फायर विभाग ने भेजा नोटिस
खान सर की बढ़ी मुश्किलें! कोचिंग सेंटर में नियमों की अनदेखी का आरोप, फायर विभाग ने भेजा नोटिस

दरअसल खान सर की कोचिंग एक नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही है. फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर बड़ा सवाल उठा है और अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की है. इसी दौरान खान सर की कोचिंग में भी फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

खान सर के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

एक तरफ खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो दूसरी तरफ उनके कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने इस बात की जानकारी दी है कि खान ग्लोबल स्टडीज में कई तरह की त्रुटियां पाई गई है, 15 दिनों के अंदर अगर मानकों का पालन नहीं किया गया तो खान सर के कोचिंग पर ताला लटक सकता है.

अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे खान सर

खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के एक वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पटना दीवानी अदालत में अग्रिम जमानत के लिये याचिका दायर करेंगे.खान के कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में उनका नाम शामिल किया गया है.वकील अरविंद कुमार महुआर ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल को बदनाम करने की साजिश के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

हिरासत में कोचिंग संस्थान के दो गार्ड

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार को कहा था कि खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टिट्यूट में तोड़फोड़ के मामले से जुड़ी प्राथमिकी में शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान का नाम शामिल किया गया है.पुलिस ने कोचिंग संस्थान के दो गार्ड को हिरासत में लिया था. आरोप है कि मंगलवार रात 1520 लोगों के एक समूह ने कोचिंग सेंटर का पोस्टर फाड़ दिया और परिसर में पथराव किया. इस दौरान दोनों गार्ड ने कथित रूप से गोलियां चलाईं.

कोचिंग सेंटर के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज

वकील ने कहा, ‘प्रतिशोधात्मक कार्रवाई के तहत प्राथमिकी में खान सर का नाम जोड़ा गया है, क्योंकि उनके कर्मचारियों ने एक अन्य कोचिंग सेंटर के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे.महुआर ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को दायर किए जाने की संभावना है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ वास्तव में कोई आरोप नहीं है.

हवा में चलाई थीं गोलियां

वकील ने कहा, घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर यह स्पष्ट है कि गार्डों ने सुरक्षा के उद्देश्य से हवा में गोलियां चलाई थीं. किसी को कोई चोट नहीं लगी. उन्हें फंसाने के लिए उनका नाम बयान में जोड़ा गया है. महुआर ने कहा कि सोमवार को खान अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply