Bihar

UP-बिहार सहित 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट… कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR और उत्तराखंड का मौसम?

दिल्लीएनसीआर में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ेगा. आईएमडी ने आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब 11 और 12 जून को बारिश की संभावना है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरजचमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है और मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

UP-बिहार सहित 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट… कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR और उत्तराखंड का मौसम?
UP-बिहार सहित 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट… कैसा रहेगा आज दिल्ली-NCR और उत्तराखंड का मौसम?

आज दिल्ली का अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. देशभर में दक्षिणपश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

यूपीबिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज यूपी के आजमगढ़, मऊ, देवरिया, जौनपुर, वाराणसी, संतरकरीबनगर और प्रयागराज सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिस कारण तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बिहार और झारखंड में भी आज गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है. बिहार में 9 और 10 जून को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार के कई जिलों में आज आंधीबारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

MP राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई जिलों में आज धूल भरी तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं कई जिलों में बूंदाबादी होने का अनुमान है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंडहिमाचल का क्या है हाल?

उत्तराखंड और हिमाचल के कई जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी दी गई है. आईएमडी ने उत्तराखंड में 11 और 12 जून को आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में बारिश का भी अनुमान है.

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 से 12 जून के बीच देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और कोंकणगोवा में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार बारिश का अनुमान है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply