Bihar

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर बन गई पांच बच्चों की मां, अब 26 साल छोटे हिंदू प्रेमी संग लिए मंदिर में 7 फेरे… बिहार की अटपटी लव स्टोरी

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से प्रेम प्रसंग और धर्म परिवर्तन का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. 45 वर्षीय एक महिला ने प्यार की खातिर अपनी जिंदगी में दो बार धर्म बदला. पहले वो हिंदू से मुस्लिम बनी और अब वापस मुस्लिम से हिंदू बनकर उसने उम्र में अपने से 26 साल छोटे प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली है. महिला पांच बच्चों की मां है, जिसने अपने बच्चों और पति को छोड़कर 19 साल के युवक का हाथ थाम लिया है.

मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर बन गई पांच बच्चों की मां, अब 26 साल छोटे हिंदू प्रेमी संग लिए मंदिर में 7 फेरे… बिहार की अटपटी लव स्टोरी
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर बन गई पांच बच्चों की मां, अब 26 साल छोटे हिंदू प्रेमी संग लिए मंदिर में 7 फेरे… बिहार की अटपटी लव स्टोरी

यह अनोखा मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खडुई बरियारपुर गांव का है. यहां के रहने वाले 19 वर्षीय युवक महावीर ठाकुर को पूर्णिया की रहने वाली 45 वर्षीय सीमा परवीन से प्यार हो गया. दोनों की यह लव स्टोरी महज एक रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी. 2 साल तक फोन पर चली बातचीत के बाद प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि पांच बच्चों की मां सीमा अपने परिवार को छोड़कर कोलकाता पहुंच गई. वहां दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

10 साल पहले हिंदू से बनी थी मुस्लिम

महिला की जिंदगी की कहानी काफी पेचीदा है. 10 साल पहले उसका नाम बिंदु था और वह हिंदू थी. तब उसे मनन आलम नाम के एक मुस्लिम युवक से प्यार हुआ था. मनन से निकाह करने के लिए उसने अपना धर्म बदला और हिंदू से मुस्लिम बनकर अपना नाम ‘सीमा परवीन’ रख लिया. मनन और सीमा के पांच बच्चे भी हैं. लेकिन अब महावीर के प्यार में पड़कर उसने दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है और फिर से ‘बिंदु’ बन गई है.

पति का आरोप भाई से भी था अफेयर

इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों के अपनेअपने दावे हैं. बिंदु उर्फ सीमा परवीन का आरोप है कि उसका पूर्व पति मनन आलम उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसने महावीर का साथ चुना. वहीं दिल्ली में काम करने वाले पति मनन आलम ने फोन पर बताया कि सीमा का आचरण शुरू से ठीक नहीं था. मनन के मुताबिक, जब वह दिल्ली में था तब सीमा का अफेयर उसके छोटे भाई के साथ भी था. मनन ने कहा कि अब सीमा भाग गई है तो उसे कोई लेनादेना नहीं है, पांचों बच्चे उसी के पास रहेंगे.

पुलिस थाने पहुंचा मामला

जब महावीर अपनी 26 साल बड़ी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में शिकायत कर दी. खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. थाने में दोनों ने बालिग होने और एकदूसरे के साथ ही रहने की इच्छा जताई. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया है. हालांकि, इस शादी और दोबारा धर्म परिवर्तन के दावों की अभी तक कोई स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply