CricketIndiaTrending

गिल निकले धवन से आगे, रोहित शीर्ष दस से बाहर; सबसे कम पारियों में 20 इंटनेशनल शतक लगाने वाले टॉप-11 भारतीय

ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 11वां शतक लगाया जबकि बतौर टेस्ट कप्तान ये उनका छठा शतक भी रहा। गिल का ये इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वां शतक रहा और उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल अब भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में रोहित शर्मा शीर्ष 10 से बाहर हैं यानी 11वें नंबर पर मौजूद हैं।

गिल निकले धवन से आगे, रोहित शीर्ष दस से बाहर; सबसे कम पारियों में 20 इंटनेशनल शतक लगाने वाले टॉप-11 भारतीय
गिल निकले धवन से आगे, रोहित शीर्ष दस से बाहर; सबसे कम पारियों में 20 इंटनेशनल शतक लगाने वाले टॉप-11 भारतीय

शुभमन गिल ने शिकर धवन को पीछे छोड़ा

ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया और ये उनका 20वां इंटरनेशनल शतक भी रहा। गिल ने अपना 20वां इंटरनेशनल शतक 171वीं पारी में लगाया और शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अपना 20वां इंटरनेशनल शतक 187 पारियों में लगाया था। भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लि्कट में पहले नंबर पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने ऐसा 102 पारियों में किया था जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा 11वें नंबर पर हैं जिन्होंंने ऐसा 267 पारियों में किया था।

भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले टॉप11 बैटर्स

102 पारी सुनील गावस्कर
160 पारी विराट कोहली
171 पारी शुभमन गिल
187 पारी शिखर धवन
198 पारी सौरव गांगुली
199 पारी सचिन तेंदुलकर
245 पारी गौतम गंभीर
252 पारी वीरेंद्र सहवाग
255 पारी वीवीएस लक्ष्मण
259 पारी केएल राहुल
267 पारी रोहित शर्मा

गिल ने लगाया 11वां टेस्ट शतक

गिल ने अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया और उन्होंने ये कमाल टेस्ट में अपनी 74वीं पारी में किया। इसके बाद वो भारत की तरफ से सबके कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए। भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बैटर विराट कोहली थे जिन्होंने ये उपलब्धि 61 पारियों में हासिल कर लिया था।

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 टेस्ट शतक लगाने वाले बैटर्स

61 पारियां विराट कोहली
64 पारियां सुनील गावस्कर
65 पारियां वीरेंद्र सहवाग
68 पारियां मोहम्मद अजहरुद्दीन
71 पारियां सचिन तेंदुलकर
74 पारियां शुभमन गिल

वैभव के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप5 भारतीय

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। अब वो जैसे ही आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे वो भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बैटर बना जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply