DharamIndiaTrending

Surya Gochar: सूर्य करने वाले हैं गोचर, बनेगा बुधादित्य और भद्र राजयोग का संयोग, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Surya Gochar 2026: ग्रहगोचर की दृष्टि से जून का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी माह में सूर्य देव का भी राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तब इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे ही जून में होने वाले सूर्य गोचर का इन 5 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों को अपार धन, वैभव और सफलता की प्राप्ति होगी। आपको बता दें कि 16 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में पहले से ही बुध विराजमान हैं, जिससे इसमें बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण होगा। इसके अलावा बुध के अपनी ही राशि में होने से भद्र राजयोग का भी शुभ संयोग बन रहा है। इन महासंयोग का शुभ परिणाम इन राशियों को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

1. मिथुन राशि

सूर्य गोचर मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इनके आमदनी में बढ़ोतरी होगी और नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सूर्य देव के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के मानसम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

2. सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को धन का बंपर लाभ मिलेगा। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगा। सिंह राशि के कारोबारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे बंपर मुनाफा मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन होने की संभावना है।

3. कन्या राशि

सूर्य गोचर और बुधादित्य राजयोग कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। अटके हुआ पैसा वापस मिलेगा। सभी रुके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकती है। कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। करियर में अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं।

4. तुला राशि

पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। घरपरिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। काम में आ रही सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी।

5. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के सूर्य का गोचर फायदेमंद साबित होगा। निवेश से जबरदस्त लाभ मिलेगा। कुंभ राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। सूर्य गोचर आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। इस दौरान आपको हर कार्य में कामयाबी मिलेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply