Punjab

पंजाब बीजेपी को बड़ा झटका… जगमोहन राजू का संगठनात्मक पद से इस्तीफा, जानें वजह

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पूर्व आईएएस और पार्टी के महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 5 जून को संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु को पत्र भेजकर उन्हें प्रमुख संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है. राजू ने पत्र की एक कॉपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भी भेजी गई है.

पंजाब बीजेपी को बड़ा झटका… जगमोहन राजू का संगठनात्मक पद से इस्तीफा, जानें वजह
पंजाब बीजेपी को बड़ा झटका… जगमोहन राजू का संगठनात्मक पद से इस्तीफा, जानें वजह

अपने इस्तीफे में डॉ. जगमोहन सिंह राजू कहा है कि पिछले चार सालों के दौरान उन्होंने बीजेपी में उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में कार्य किया और ये अवधि उनके राजनीतिक जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्राओं में से एक रही. उन्होंने कहा कि अब वो पंजाब और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों पर अधिक समय देना चाहते हैं.

इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता

अपने पत्र में राजू ने अमृतसर को पवित्र शहर का दर्जा दिलाने, पंजाब के युवाओं के लिए शैक्षणिक सहायता, शिक्षा के अधिकार कानून के तहत गरीब बच्चों के अधिकारों की रक्षा, अनुसूचित जातियों और सिख समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा, धर्मांतरण, नशे की समस्या, पंजाबी भाषा के संरक्षण एवं पंजाब से जुड़े जल और चंडीगढ़ जैसे लंबित मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया है.

‘जिम्मेदारी संभालना होगा मुश्किल’

उन्होंने कहा कि इन विषयों पर व्यापक जनसंपर्क, शोध, लेखन, कानूनी पहल और जनजागरण कार्यक्रम चलाने की जरूरत है. ऐसे में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए इन मुद्दों पर पूरा समय देना मुमकिन नहीं होगा. इसी वजह से उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है.

उन्होंने कहा कि ये सभी विषय पंजाब और देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. इसलिए वो अब इन मुद्दों पर और ज्यादा समय देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए वे लोगों से संपर्क, रिसर्च, लेखन, कानूनी लड़ाई और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन कामों के लिए ज्यादा समय, लगातार यात्राएं और पूरी तरह सक्रिय रहने की जरूरत होगी. ऐसे में उनके लिए किसी बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी को उसी समर्पण और प्रभावी तरीके से निभाना मुश्किल हो सकता है.

पंजाब बीजेपी में बढ़ी हलचल

राजू के पद छोड़ने को पार्टी के अंदर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि राजू भी प्रधान की दौड़ में थे. हालांकि उन्होंने नाराजगी को लेकर कोई बयान नहीं दिया था. दरअसल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए जिन नेताओं के नाम चर्चा में थे, उनमें जगमोहन राजू का नाम भी प्रमुखता से शामिल था. हालांकि पार्टी हाईकमान ने केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. राजू का इस्तीफा ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक रूप से सवाल उठा चुके हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply