राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहतबचाव कार्य शुरू किया गया. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मकान में फंसे 5 बच्चों और 2 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.



