
रांची में मंदार पुलिस स्टेशन के इलाके में कारगे गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक या दो नहीं, बल्कि नौ लोगों ने एक युवती को उसके घर से अगवा किया और कारगे नदी के किनारे एक सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया.
रांची में युवती से 9 लोगों ने किया गैंगरेप
झारखंड के रांची में मंदार पुलिस स्टेशन के इलाके में कारगे गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक या दो नहीं, बल्कि नौ लोगों ने एक युवती को उसके घर से अगवा किया और कारगे नदी के किनारे एक सुनसान जगह पर उसके साथ रेप किया.
घटना के बाद, शनिवार सुबह आरोपी पीड़िता को नदी किनारे छोड़कर भाग गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, जिसमें 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची के मंदार पुलिस स्टेशन इलाके की रहने वाली यह युवती पिछले करीब दो साल से एक स्थानीय व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. करीब एक या डेढ़ महीने पहले, उसका पार्टनर काम की तलाश में झारखंड छोड़कर केरल चला गया था, जिससे वह अकेली रह गई थी. इस बीच, शुक्रवार देर शाम सात-आठ स्थानीय युवकों का एक समूह उसके घर पहुंचा, उसे अगवा कर गांव के बाहर नदी के किनारे ले गया और उसके साथ बारी-बारी गैंगरेप किया.
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई
पीड़िता किसी तरह मंदार पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि आठ से ज़्यादा लोगों ने उसके साथ रेप किया, जिस आधार पर पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज की. मामले की गंभीरता को देखते हुए, रांची SSP ने खलारी DSP की अगुवाई में एक टीम बनाई. इस टीम में मंदार, चान्हो, बुढ़मू और ठाकुरगांव पुलिस स्टेशनों के पुलिसकर्मी शामिल थे. तकनीकी सबूतों और पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने छापेमारी शुरू की.
8 आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आठ घंटे के अंदर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया. SSP ने बताया कि गिरफ्तार आठ लोगों में आयुष उरांव, पापड़ मुंडा (उर्फ प्रकाश मुंडा), रामलुस कुजूर, रंजीत उरांव, उमेश भगत, दीपक उरांव, राम उरांव और विकास उरांव शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.



