मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान एक ऐसा भावुक पल भी देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक स्टूडेंट अपनी बुजुर्ग मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा जारी रखने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया।

छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और उसका सपना इंजीनियर बनना है। वह बीटेक की पढ़ाई करना चाहती है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई मुश्किल होती दिखाई दे रही है। ने छात्रा की मार्कशीट देखी और उसकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उसकी पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकेगी और उसे लखनऊ के किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी निर्धन या जरूरतमंद छात्रछात्रा की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होने दी जाएगी। सरकार ऐसे बच्चों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद छात्रा और उसकी मां के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। दोनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और संतोष के साथ वहां से लौटे।
अवैध कब्जे और पुलिस की अनदेखी की शिकायतों पर सख्त रुख
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्होंने पुलिस द्वारा शिकायतों पर समय से कार्रवाई न करने और जमीन पर अवैध कब्जों से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। फरियादियों ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की लगातार मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय से न्याय मिलना चाहिए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निवारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह
जनता दर्शन के दौरान कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जो अपनी समस्याएं लेकर सीधे मुख्यमंत्री के पास आ गए थे। मुख्यमंत्री योगी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपनी शिकायत पहले जिला या मंडल स्तर के अधिकारियों के समक्ष रखी थी। इस पर कुछ लोगों ने बताया कि वे सीधे जनता दर्शन में पहुंचे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सलाह दी कि वे सबसे पहले अपनी समस्याएं संबंधित जनपद और मंडल स्तर के अधिकारियों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान है और प्रशासनिक व्यवस्था को इस दिशा में और अधिक जवाबदेह बनाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।
समय पर मौसम की जानकारी नहीं मिलेगी तो किसानों के साथ नहीं होगा न्याय योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में किए गए कार्यों के परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए



