IndiaTrending

ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका! सयोनी घोष समेत TMC के 20 सांसदों ने बदला पाला, NDA को दिया समर्थन…

ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका! सयोनी घोष समेत TMC के 20 सांसदों ने बदला पाला, NDA को दिया समर्थन…

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने बगावत कर दी है. इन सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग बैठने की जगह मांगी है और एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है.

पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य में विधायक दल में आए बिखराव के बाद अब दिल्ली की सत्ता के गलियारों से तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बेहद बुरी खबर आ रही है. टीएमसी के संसदीय दल में अब तक की सबसे बड़ी टूट कन्फर्म हो गई है. पार्टी के 20 लोकसभा सांसदों ने बगावती रुख अपनाते हुए संसद में अलग बैठने का फैसला कर लिया है. खास बात यह है कि इन बागियों की फेहरिस्त में जादवपुर से सांसद और चर्चित बंगाली अभिनेत्री सयानी घोष का नाम भी शामिल है.

स्पीकर ओम बिरला को सौंपा पत्र

राजनीतिक गलियारों से आ रही पुख्ता जानकारी के मुताबिक, टीएमसी के इन 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक औपचारिक पत्र भेजा है. इस साझा पत्र में सांसदों ने मांग की है कि संसद के भीतर उनके बैठने की अलग व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही इन सभी सांसदों ने केंद्र की सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) गठबंधन को अपना समर्थन देने का बड़ा ऐलान कर दिया है.

इस पत्र पर सांसद सयानी घोष के भी हस्ताक्षर मौजूद हैं. इसे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए राष्ट्रीय राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा और तगड़ा झटका माना जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply