CricketIndiaTrending

T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, एक साथ 3 खिलाड़ियों की वेस्टइंडीज स्क्वाड में वापसी

WI vs SL: वेस्टइंडीज ने T20I सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से पहले मेजबान वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने तीन खिलाड़ियों की वापसी कर सभी को चौंका दिया है। युवा बल्लेबाज अकीम ऑगस्टे, विकेटकीपर ज्वेल एंड्रयू और ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर को एक बार फिर T20I टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज से आराम दिया गया है।

T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, एक साथ 3 खिलाड़ियों की वेस्टइंडीज स्क्वाड में वापसी
T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, एक साथ 3 खिलाड़ियों की वेस्टइंडीज स्क्वाड में वापसी

श्रीलंका के खिलाफ यह तीन मैचों की T20I सीरीज जमैका के सबीना पार्क में खेली जाएगी। पहला मुकाबला 11 जून, दूसरा 13 जून और तीसरा मैच 14 जून को होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एंटीगा में दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। हाल ही में खेली गई ODI सीरीज में श्रीलंका ने 10 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के आखिरी दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गए थे।

3 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी

22 साल के अकीम ऑगस्टे अब तक वेस्टइंडीज के लिए 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं 19 साल के ज्वेल एंड्रयू को 5 T20I मैच खेलने का अनुभव हैं। ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने भी पहले 6 T20I मुकाबले खेले हैं और अब उन्हें फिर से मौका मिला है। T20 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम से जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडन सील्स को बाहर किया गया है। इसके अलावा निजी कारणों से ODI टीम छोड़कर घर लौटे शमार जोसेफ के T20I सीरीज से पहले टीम से जुड़ने की उम्मीद है।

वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि भारत में हुए T20 वर्ल्ड कप के बाद यह टीम की पहली सीरीज है और खिलाड़ी जिस जुनून और एकजुटता के साथ खेले थे, उसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना टीम का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टीम अब उन मजबूत नींव पर आगे बढ़ना चाहती है और श्रीलंका के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेलकर फैंस को गर्व महसूस कराना चाहती है।

T20I सीरीज का शेड्यूल

  • 11 जून: पहला T20I, सबीना पार्क, जमैका 
  • 13 जून: दूसरा T20I, सबीना पार्क, जमैका 
  • 14 जून: तीसरा T20I, सबीना पार्क, जमैका

श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की T20I टीम: शे होप , ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसिन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply