BiharCrimeIndiaTrending

सराफा कारोबारी की हत्या कर जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस और लाखों के आभूषण बरामद…

कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और सोने-चांदी के जेवरात की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत 4 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इसके साथ ही अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टे, जिंदा कारतूस, वाहन और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

26 मई को हुई थी वारदात

जानकरी के अनुसार, 26 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया गया था। व्यवसायी के विरोध करने पर आरोपी मनीष मंडल उर्फ राहुल ने देसी कट्टे से गोली चला दी, जिससे प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी जेवरात लेकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में पेंड्रा थाना में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (TechINT) और मुखबिर तंत्र (HumINT) की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

स्थानीय साजिशकर्ताओं ने रची थी पूरी योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता(मास्टरमाइंड) खुशीराम साहू (निवासी बिटकुला, सीपत) ने बिहार और झारखंड के शातिर अपराधियों को बुलाकर ज्वेलरी व्यापारियों की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। इसमें स्थानीय स्तर पर देवरीखुर्द निवासी गया प्रसाद रजक ने अपने घर में इन्हें पनाह दी और रेकी में मदद की।

इस दौरान 26 मई की शाम जैसे ही प्रदीप सोनी बाजार से निकले, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। लूट का विरोध करने पर बिहार निवासी शूटर मनीष मंडल ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

वारदात के बाद बांटा गया लूट का माल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी देवरीखुर्द पहुंचे, जहां लूटे गए आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल, बस और ट्रेन के जरिए अलग-अलग रास्तों से बिहार और झारखंड भाग गए। मुख्य आरोपी खुशीराम ने अपने दामाद श्रेयांश शुक्ला को भी बुलाकर लूट का कुछ हिस्सा दिया था।

पुलिस ने इस मामले में बिहार और झारखंड से आए तीन पेशेवर अपराधियों मनीष मंडल उर्फ राहुल, सुजीत कुमार उर्फ सरगुन उर्फ राजू और संतोष कुमार दास को गिरफ्तार किया है। वहीं स्थानीय स्तर पर साजिश रचने और सहयोग करने वाले खुशीराम साहू, राजाराम साहू, गया प्रसाद रजक और श्रेयांश शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हथियार, वाहन और जेवरात बरामद

पुलिस ने बोदरापारा तिलोरा की पहाड़ी (टेकड़ी) और रेलवे ट्रैक के पास स्थित नाले से आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न सामग्री जब्त की है। इनमें 2 देसी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस और 1 खाली खोखा शामिल है। इसके अलावा लूटे गए जेवरात में 40 ग्राम सोना और 4 किलो 480 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 1 स्विफ्ट कार तथा घटना में प्रयुक्त 7 मोबाइल फोन (जिसमें कीपैड मोबाइल भी शामिल है) भी जब्त किए हैं।

विशेष टीम को मिली सफलता

आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं त्वरित निर्देश पर गठित टीमों ने इस अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की। इस बड़ी कार्रवाई में एडिशनल एसपी (जीपीएम) अविनाश मिश्रा, एसडीओपी मरवाही राजेश देवांगन, एसडीओपी पेंड्रा श्याम सिदार, बिलासपुर साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, अजाक थाना प्रभारी अल्पना केरकेट्टा, गौरेला थाना प्रभारी सनीप रात्रे, मरवाही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तथा कोटमीकला चौकी प्रभारी रामनिवास राठौर सहित एसीसीयू बिलासपुर, साइबर सेल मुंगेली और पेंड्रा-गौरेला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार 7 आरोपियों के किरदार

बिहार और झारखंड से आए मुख्य आरोपी (शूटर व लुटेरे)

  1. मनीष मंडल उर्फ राहुल (पिता बतेश्वर मंडल) – निवासी विजयनगर, जिला बांका (बिहार) — यह मुख्य शूटर है, जिसके विरुद्ध बिहार में लूट व चोरी के कुल 05 मामले पूर्व से दर्ज हैं।
  2. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन उर्फ राजू (पिता अशोक दास) – निवासी कठचातर, जिला बांका (बिहार) — इसके खिलाफ बिहार एवं झारखंड में लूट और चोरी के कुल 09 मामले दर्ज हैं।
  3. संतोष कुमार दास (पिता बाबूलाल रविदास) – निवासी कोरियाना, जिला गोड्डा (झारखंड) — इसके खिलाफ भी पूर्व में लूट व चोरी के कुल 05 मामले दर्ज हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply