
Image AI
बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, यहां रहने वाले मोहम्मद फैसल खान की पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया ने धारदार हथियार से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.
बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, यहां रहने वाले मोहम्मद फैसल खान की पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया ने धारदार हथियार से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद, आरोपी सानिया अपने चार महीने के बेटे के साथ मौके से भाग गई. परिवार ने घायल फैसल को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर के अनुसार, उनके प्राइवेट पार्ट पर चार टांके लगाए गए हैं और फिलहाल मोहम्मद फैसल की हालत खतरे से बाहर है.
दूसरे मर्द से था चक्कर
इस मामले को लेकर पीड़ित फैसल ने बताया कि उनकी शादी भागलपुर जिले के कबीरपुर की रहने वाली इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी. शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ ही महीनों में पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के शक को लेकर उनके बीच झगड़े शुरू हो गए. फैसल का आरोप है कि उनकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर था और वो अक्सर उससे फोन पर बात करती थी. पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे और सानिया अपने पति से अलग रहने की जिद पर अड़ी थी. इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.
प्राइवेट पार्ट को काट डाला
घटना वाले दिन शाम को फैसल काम से घर लौटकर सो गए, तभी फिर से झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान सानिया ने धारदार हथियार से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था. पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.



