IndiaTrending

ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर हुआ हमला, 3 भारतीय लापता; 24 थे सवार..

ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर हुआ हमला, 3 भारतीय लापता; 24 थे सवार..

Oman तट के पास ऑयल केमिकल टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर हुए हमले में 24 भारतीयों में से 3 लापता हैं और 21 को बचा लिया गया है. भारत ने घटना की निंदा कर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है.

ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस जहाज में 28 लोग सवार थे जिनमें 24 भारतीय शामिल थे. घटना के बाद तीन भारतीय लापता हैं जबकि 21 को सुरक्षित बचाया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 10 जून को ओमान के सोहर बंदरगाह से लगभग 20 नॉटिकल मील दूर हुई. पलाऊ में रजिस्टर्ड ‘सेटेबेलो’ नामक टैंकर में कुल 28 क्रू सदस्य थे जिनमें 24 भारतीय शामिल थे. बताया जा रहा है कि जहाज के इंजन रूम में आग लगने की सूचना के बाद हालात बिगड़े. मरीन ट्रैफिक डेटा के अनुसार जहाज को आखिरी बार 1 जून को ओमान तट के पास देखा गया था.

राहत और बचाव अभियान

ओमान की नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जहाज से आए आपातकालीन संदेश पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जबकि तीन अभी भी लापता हैं. खोज और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं. भारतीय दूतावास भी हालात पर नजर रखे हुए है और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है.

जांच और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

ब्रिटिश मैरीटाइम सिक्योरिटी ग्रुप एम्ब्रे और अन्य समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने संभावना जताई है कि यह घटना अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से जुड़ी हो सकती है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय तनाव का परिणाम बताया है. विदेश मंत्रालय ने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के पालन और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply