HealthIndiaTrending

क्या जीभ साफ करने से टल सकता है बुढ़ापा? नई वैज्ञानिक स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

क्या जीभ साफ करने से टल सकता है बुढ़ापा? नई वैज्ञानिक स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

Anti-Aging Research: जीभ की नियमित सफाई (Tongue Scraping) सिर्फ ओरल हाइजीन का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह शरीर को अंदर से जवान रखने, डाइजेशन को सुधारने और लंबी उम्र (Longevity) के लिए एक बेहतरीन वैज्ञानिक उपाय है। जीभ साफ करना (टंग स्क्रैपिंग) सदियों से ओरल केयर रूटीन का हिस्सा रहा है। आमतौर पर इसे मुंह की सफाई और सांसों को ताज़ा रखने के लिए किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक नया दावा चर्चा में आया है कि यह साधारण आदत उम्र बढ़ने (Healthy Ageing) में भी मदद कर सकती है।

यह चर्चा तब तेज हुई जब हेल्थ एक्सपर्ट  डॉ. डेनियल पोम्पा ने एक पॉडकास्ट में कहा कि जीभ साफ करने से ऐसे गुड बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide) के निर्माण में मदद करते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड एक महत्वपूर्ण अणु है जो रक्त वाहिकाओं, रक्त संचार और समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। इस स्टडी के अनुसार, रोजाना सिर्फ 1 मिनट सही तरीके से जीभ साफ करने से शरीर के टॉक्सिन कम होते हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया (Aging Process) को धीमा करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस रिसर्च में कितनी सच्चाई है।

क्या इस दावे के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार है?

गाजियाबाद स्थित यशोदा मेडिसिटी के ओरल, डेंटल एवं मैक्सिलोफेशियल केयर विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. अनमोल अग्रवाल के अनुसार, इस दावे के पीछे कुछ वैज्ञानिक आधार मौजूद हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि जीभ को अंदर से बाहर की ओर दो से तीन बार धीरे-धीरे साफ करने से मुंह में मौजूद कुछ लाभकारी सूक्ष्मजीव सक्रिय हो सकते हैं। ये सूक्ष्मजीव विशेष एंजाइम की मदद से अमीनो एसिड को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलने में सहायता करते हैं।

क्यों जरूरी है नाइट्रिक ऑक्साइड?

नाइट्रिक ऑक्साइड को प्राकृतिक वेसोडाइलेटर (Vasodilator) कहा जाता है। इसका मतलब है कि यह रक्त वाहिकाओं को आराम देकर उन्हें फैलाने में मदद करता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। डॉ. अग्रवाल के अनुसार, नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। यही कारण है कि इसे हेल्दी तरीके से उम्र बढ़ने से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है।

सिर्फ रक्त संचार ही नहीं, कई और फायदे

विशेषज्ञों का कहना है कि नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है। यह रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद करता है। महत्वपूर्ण अंगों तक बेहतर रक्त प्रवाह सुनिश्चित करता है। ये इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संचार में भूमिका निभाता है। ये मस्तिष्क और शरीर के कई कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन्हीं कारणों से कुछ विशेषज्ञ इसे एंटी-एजिंग से जुड़ा अणु भी मानते हैं।

क्या सिर्फ जीभ साफ करने से मिल जाएगा एंटी-एजिंग फायदा?

डॉ. अग्रवाल कहते हैं कि केवल टंग स्क्रैपिंग करने से चमत्कारी परिणाम की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इसके लिए अच्छी ओरल हाइजीन, संतुलित आहार, मजबूत इम्यूनिटी और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है।

जीभ साफ करने से सेहत को कौन-कौन से होते हैं फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रूप से जीभ साफ करने से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया कम हो सकते हैं और गुड बैक्टीरिया में बढ़ोतरी हो सकती है। साफ जीभ स्वाद पहचानने की क्षमता बेहतर करती है और पाचन तंत्र में सुधार करती है। ये मुंह की दुर्गंध कम कर सकती है। साफ जीभ रहने से इम्यून सिस्टम को स्पोर्ट मिलती है।

जीभ साफ करने का सही तरीका

  • विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दांत ब्रश करने के बाद जीभ साफ करने के लिए साफ धातु या लकड़ी के टंग स्क्रेपर का उपयोग करें।
  • जीभ के पिछले हिस्से से शुरुआत करें।
  • धीरे-धीरे आगे की ओर स्क्रैप करें।
  • इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार दोहराएं।
  • हर उपयोग के बाद स्क्रेपर को अच्छी तरह साफ करें।
  • हालांकि टंग स्क्रैपिंग आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसे बहुत अधिक या बहुत जोर से करने पर नुकसान हो सकता है। जंग लगे या गंदे टंग स्क्रेपर का उपयोग करने से परहेज करें, क्योंकि इससे संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ओरल हाइजीन और एंटी-एजिंग को लेकर की गई नवीनतम वैज्ञानिक रिसर्च और अध्ययनों पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इसे किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह, स्थायी इलाज या डॉक्टर के विकल्प के रूप में न लिया जाए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply