
मामला जूनागढ़ जिले के मांगरोल इलाके में 10 जून को मांगरोल-कामनाथ रोड पर दो युवक बाइक से जा रहे थे. तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जांच में नया ट्विस्ट आ गया.
खूबसूरत युवती से बात फिर मुलाकात, बात आगे बढ़ते इससे पहले युवक के साथ हो गया कांड!
गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक चौंकाने वाले मामले में भांजी से बात करने से नाराज 2 मामा ने युवक पर कार चढ़ा दी. भांजी और लड़का एक-दूसरे को जानते थे और पसंद भी करते थे. इस दौरान बातचीत भी हो जाती थी. इसको लेकर मामाओं ने युवक को चेताया था. नहीं मानने पर मामा ने युवक पर कार चढ़ा दी. जहां पर यह वारदात हुई वहां पर लगे CCTV कैमरे में वाकया कैद हो गया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है.
टक्कर के बाद काफी दूर तक घसीटा
पुलिस की मानें तो मामला जूनागढ़ जिले के मांगरोल इलाके का है. गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक युवक को एक लड़की से बात करना भारी पड़ गया. युवक पर गाड़ी चढ़ाने और कुचलने का मामला साधारण सा हादसा लग रहा था. इस बीच सीसीटीवी सामने आया तो पूरा हादसा घटना में तब्दील हो गया. पुलिस का ने खुलासा किया है कि 2 लोगों ने एक युवक से दुश्मनी, भांजी से बात करने और पारिवारिक नाराजगी के चलते बाइक में कार से टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद बाइक सवारों को कुछ दूर तक घसीटा भी था.
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
सीसीटीवी के मुताबिक, 10 जून, 2026 का यह मामला है. मांगरोल-कामनाथ रोड पर 2 युवक बाइक से जा रहे थे. इसी दौरानई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने CCTV कैमरे देखते तो फुटेज में कार सीधे बाइक की तरफ बढ़ती दिखाई देती है. पुलिस का दावा है कि टक्कर सिर्फ टक्कर नहीं थी, बल्कि बाइक सवारों को निशाना बनाने की कोशिश थी.
कौन हुआ गिरफ्तार
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने याकूब घमेरिया और अनवर घमेरिया को गिरफ्तार कर लिया. दोनों शेपा गांव के रहने वाले हैं.यह भी सामने आया है कि रिश्ते में युवती के मामा हैं, लेकिन सगे नहीं. याकूब घमेरिया और अनवर घमेरिया की भांजी से युवक बात करता था और यह बात दोनों को पसंद नहीं थी. चेतावनी के बावजूद बातचीत जारी रहने से दोनों बहुत नाराज हो गए और यह प्लान बना लिया.



